{"_id":"66b7b3fc174b820dbf0a5cbc","slug":"hiv-patients-are-afraid-of-privacy-and-are-not-reaching-out-for-medicines-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-124073-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एचआईवी मरीजों को निजता का डर, नहीं पहुंच रहे दवा लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एचआईवी मरीजों को निजता का डर, नहीं पहुंच रहे दवा लेने
Sun, 11 Aug 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में एड्स नियंत्रण विभाग के कर्मचारी मांगों के लिए आठ दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके चलते एचआईवी पीड़ितों को दवा लेने के परेशानी उठानी पड़ रह है।
जिले भर में लगभग एचआईवी के रजिस्टर्ड 3110 मरीज हैं। इनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। प्रतिमाह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दवाइयां लेने के लिए आते हैं। इन दिनों दवा लेने के लिए कम संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में एड्स नियंत्रण विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी जगह पर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निजता के चलते एचआईवी पीड़ित नागरिक अस्पताल में दवा लेने से गुरेज कर रहे है। पहले जहां नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज दवा लेने के लिए आया करते थे। शनिवार को दवा के लिए सिर्फ 15 मरीज ही पहुंचे।