फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hisar Flying caught the operator in Sirsa for embezzlement of Rs 265

265 रुपये का गबन करने के आरोप में हिसार फ्लाइंग ने सिरसा में पकड़ा परिचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hisar Flying caught the operator in Sirsa for embezzlement of Rs 265
सिरसा। सिरसा के नोहर रूट पर परिचालक द्वारा यात्रियों से किराया लेकर व टिकट न देने के आरोप में हिसार फ्लाइंग ने पकड़ा है। हिसार रोडवेज फ्लाइंग टीम ने जब जांच की तो परिचालक विजय कुमार के पास 265 रुपये अधिक मिले हैं। अब टीम की ओर से मुख्यालय व सिरसा डिपो को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिन मंगलवार देर शाम को सिरसा से नोहर की तरफ जा रही सिरसा डिपो की रोडवेज बस को हिसार फ्लाइंग टीम की ओर से रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान आठ यात्रियों के पास टिकट नहीं मिली। जिसके बाद टीम ने यात्रियों से पूछताछ की तो उन्होंने किराया देने की बात कही और परिचालक पर टिकट न देने का आरोप लगाया। फ्लाइंग टीम का नेेतृत्व हिसार के एसआई रामपाल कर रहे थे।
विज्ञापन

हिसार की फ्लाइंग ही सिरसा में पकड़ रही है गबन के मामले
रोडवेज परिचालकों द्वारा गबन करने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैैं। हिसार की टीम सिरसा में पहुंचकर परिचालकों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन सिरसा की टीम की ओर से लंबे समय से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य चमनलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिरसा में कुल 42 इंस्पेक्टर हैं। जबकि हिसार की फ्लाइंग सिरसा पहुंचकर परिचालकों द्वारा गबन किए जाने वाले मामलों को पकड़ रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रोडवेज के अधिकारियों और परिचालकों की मिलीभगत होने के कारण उक्त परिचालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो पाती। अधिकारी भी गबन करने वाले आरोपी परिचालकों को बचाते हुए नजर आते हैं। इससे पहले भी हिसार और फतेहाबाद की फ्लाइंग कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed