फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Higher education department canceled the merit list of undergraduate classes due to technical glitches

तकनीकी खामियों के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने रद्द की स्नातक कक्षाओं की जारी मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Higher education department canceled the merit list of undergraduate classes due to technical glitches
सिरसा। स्नातक कक्षाओं की शनिवार को जारी मेरिट सूची को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से रद्द कर दिया गया है। पोर्टल पर दिखाए जाने वाले मेरिट सूची के विकल्प को तकनीकी खामियों के चलते रविवार को शाम 4 बजे पोर्टल से हटा लिया गया। मेरिट सूची को पोर्टल से हटाए जाने की जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करते रहे। लेकिन कॉलेज एडमिशन कमेटी के पास भी कोई जवाब नही था। पोर्टल में खामियों के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 12 सितंबर रात 10 बजे मेरिट जारी करने का संदेश प्रदेेश एडमिशन कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक ऐसी कोई सूची जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 11 सिंतबर को पहली मेरिट सूची जारी की। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी अपने नाम कंफर्म ही कर रहे थे की मुख्यालय द्वारा मेरिट सूची को 12 सितंबर शाम 4 बजे पोर्टल से हटा लिया गया। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी सूूची व फीस लिंक को भरने की जानकारी लेने के लिए कॉलेज हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करते रहे। लेकिन एडमिशन कमेटी के पास भी सूची हटाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। कॉलेज एडमिशन कमेटी द्वारा मुख्यालय से जानकारी लेने के लिए मैसेज किया तो मुख्यालय की ओर से जवाब में लिखा आया कि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को पोर्टल से हटाया गया है। 12 सितंबर रात 10 बजे मेरिट जारी करने का संदेश प्रदेेश एडमिशन कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक ऐसी कोई सूची जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

पोर्टल पर भी नहीं है जानकारी अपडेट
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है, ताकि कम से कम गलतियां हो। इस स्तर की तैयारियों के बावजूद भी विभाग के पोर्टल में खामियां दिखाई दे रही है। मुख्यालय द्वारा ही दी गई अंतिम तिथियों के बावजूद भी समय रहते काम पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं पोर्टल पर गलत जानकारी दिखाई जा रही है। जिससे विद्यार्थी भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डीएचई के पोर्टल से स्नातक की जारी मेरिट सूची को हटा लिया गया है। मुख्यालय को मैसेज कर इसकी जानकारी मांगी थी, जिस पर उन्होंने 12 सितंबर रात 10 बजे मेरिट सूची जारी होने का संदेश दिया है।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed