फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   High level examination conducted in government school

Sirsa News: राजकीय स्कूल में करवाई उच्चस्तरीय परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
High level examination conducted in government school
ऐलनाबाद।ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।
ऐलनाबाद। गांव मिठनपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उच्चस्तरीय परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। परीक्षा में तर्कशक्ति, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक आदि विषयों को शामिल किया गया। परीक्षा में कुल 120 प्रश्नों के लिए 90 मिनट का समय रखा गया। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय रहे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र सहारण को बनाए गए एवं पेपर का डिजाइन सुनील कुमार और जशनदीप सिंह ने तैयार किया। सभी बच्चों से पेपर ओएमआर शीट पर करवाया गया। विद्यालय में हर साल दो परीक्षाओं का आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए किया जाता है जिससे पूरे विद्यालय के सुपर 30 बच्चों का चुनाव किया जाता है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश बाना ने बताया कि विद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एनएमएमएस, एनटीएसई, ओलंपियाड व जेईई आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है और। जो बच्चे सुपर 30 होते हैं उनका हर सप्ताह इस प्रकार की नियमावली तरीके से परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा के दौरान प्रहलाद सिंह, जलंधर सिंह, पूनम रानी, मुंशी राम, रुचिका, ममता, मीनाक्षी व अन्य ने डयूटी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहा परिणाम

इस परीक्षा में 11वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा प्रिया ने पूरे विद्यालय में 100 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 98 अंकों लेकर सिमरन रही व तीसरे स्थान पर आठवीं कक्षा का छात्र लोकेश रहा। आठवीं कक्षा के लोकेश ने पूरे विद्यालय में 93 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार प्रिया ने 89 अंक, मनीषा, भावना, नरेश कुमार और हिमेश कुमार ने 86-86 अंक, आरजू 85 अंक, आरती और अनिल ने 83-83 अंक, अश्वनदीप ने 82अंक, अंजली, अभय सिंह और अंजली ने 80-80 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed