{"_id":"5eb8353a8ebc3e90a7654fc2","slug":"helth-department-sent-sampale-investigation-of-two-corona-suspects-sirsa-news-rtk55441678","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 टीमों ने 250 घरों की स्क्रीनिंग कर दो संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 टीमों ने 250 घरों की स्क्रीनिंग कर दो संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
सर्वे के लिए पहुंची आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीमें।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सातवां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्कर्स की टीम ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट जमा करवा दी है। जिसमें 25 टीमों ने शिव नगर में करीब 250 घरों की स्क्रीनिंग की है। वहीं विभाग ने दो संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। विभाग की टीमों ने घर-घर सर्वे किया और परिवार के सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर रिकॉर्ड जमा किया। वहीं जिले के रोडी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया। जबकि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर बताया कि जब उसे आभास हुआ कि वह कोरोना संदिग्ध है तो वह खुद अस्पताल में जांच के लिए पहुंच गया और उसे खुद नहीं पता कि कोरोना कैसे हुआ है।
बता दें कि शहर की शिव नगर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कॉलोनी को शनिवार को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें पूरी कॉलोनी में जांच और सर्वे करने में लगी हुई है। रविवार को टीम का सर्वे पूरा हो चुका है, इस दौरान टीम ने 250 लोगों के घरों में जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा वर्कर्स की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान टीम को कोरोना मरीज के घर के पास के घर में दो लोगों को खांसी जुकाम की शिकायत मिली। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट होते दोनों लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
बीते शनिवार सिरसा शहर में एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त युवक को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। शनिवार रात को कोरोना मरीज ने आइसोलेशन वार्ड से एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। इस पर कोरोना मरीज ने बताया कि उसे खांसी जुकाम था, जिस पर वह पांच मई को फ्लू ओपीडी में जांच के लिए आया था, जिस पर विभाग ने संदिग्ध मानते हुए उसे भर्ती कर लिया और शनिवार अल सुबह आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। इस पर उक्त युवक ने बताया कि उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत सारे मैसेज वायरल हो रहे हैं जो बिलकुल गलत है। उक्त युवक ने बताया कि इन अफवाहों को कोई सिर पैर नहीं है। वहीं उक्त युवक ने बताया कि उसने एक अच्छा नागरिक होने का फर्ज निभाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। युवक ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई शक होता है तो वह अपनी जांच समय पर करवाएं। उन्होंने लोगों से एक अपील भी की है कि अगर सुख में साथ न दो तो दुख में मजाक तो न बनाओ।
विज्ञापन
प्रतिदिन होगा कंटेनमेंट जोन का सर्वे
डॉ. वीना चौधरी के निर्देशन में कंटेनमेंट जोन का सर्वे किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे करेंगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन टीमें सर्वे करेगी। इस दौरान इस कॉलोनी में अगर कोई संदिग्ध लगता है तो उसका सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
रोडी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से बाहर
डबवाली में नांदेड़ से आए 18 लोगों में से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने रोडी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। जिसका आज समय पूरा हो चुका है।
कोरोना पॉजिटिव युवक की नहीं मिली ट्रेवल हिस्ट्री
शिव नगर कॉलोनी के कोरोना पॉजिटिव युवक की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव युवक को पता ही नहीं लग पा रहा कि युवक को कोरोना होने का कारण क्या है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक युवक से पूछताछ कर रहे हैं कि उसे कोरोना कैसे हुआ और वह कहां पर गया था। लेकिन युवक ने बताया कि वह सिरसा से बाहर ही नहीं गया था। उसे खुद नहीं पता कि उसे कोरोना कैसे हुआ।
स्वास्थ्य विभाग निकलवा सकता है कॉल डिटेल
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज जानकारी नहीं देता है कि वह किससे मिला जिससे उसे कोरोना हुआ है। जिसके बाद वह किन-किन लोगों से मिला। अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वास्थ्य विभाग को नहीं बताता है कि वह कोरोना पॉजिटिव कैसे हुआ और वह इस दौरान कहां कहा गया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव मरीज की कॉल डिटेल निकलवाने का विचार कर रहा है।
सिरसा के बने कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्कर्स द्वारा सर्वे किया जा रहा है। वहीं रोडी का कंटेनमेंट का समय पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जोन में प्रतिदिन अपना सर्वे जारी रखेगा।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।