फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Heat spoils Southern Haryana Electricity Distribution Corporation's system, cuts occur at night, people worried

Sirsa News: गर्मी ने बिगाड़ा दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम का सिस्टम, रात में लग रहे कट, लोग परेशान

Thu, 30 May 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Heat spoils Southern Haryana Electricity Distribution Corporation's system, cuts occur at night, people worried
सिरसा। जिले इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ऊपर से बिजली के अघोषित कटों उनकी परेशानी को ओर बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। जब ट्रांसफार्मर पर अत्याधिक लोड होने के कारण 4 से 5 घंटे के कट लगाए जा रहे हैं। वहीं इन कट के कारण सबसे पेयजल सप्लाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार रात को शहर के पॉश इलाकों डीसी कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, राम नगर, नोहरिया बाजार, हिसार बाजार, सेक्टरों आदि में अघोषित कट लगाए गए। जिसके कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। रात के समय में 30 डिग्री तापमान होने के कारण और लोड कई गुणा बढ़ने से बिजली निगम को कट लगाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन 150 से 200 करीब बिजली कटों की शिकायतें निगम के पास आ रही है। वहीं बुधवार को अलसुबह के समय बिजली कट लगने से सुबह पांच बजे की सप्लाई कई एरिया में नहीं हो पाई। पेयजल सप्लाई की इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रात के समय अतिरिक्त पेयजल सप्लाई विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा
एसई डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि बिजली के अघोषित कटों के कारण पेयजल सप्लाई कई एरिया में प्रभावित होती है। एक बार बिजली का कट लग जाने के बाद दोबारा सप्लाई सुचारू करने में 20 मिनट का समय लग जाता है। इसका नुकसान यह होता है कि आखिरी छोर तक सप्लाई नहीं पहुंच पाती है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मौजूदा समय में पेयजल सप्लाई की दिक्कत शहर में कहीं नहीं आ रही है। बिजली के अघोषित कटों से पेयजल सप्लाई जरूर प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शहर के हालात
1 . दोपहर में बाजार सुनसान हो जाते हैं।
2. लू के चलते हाईवे पर भी वाहन कम नजर आते हैं।
3. खेल स्टेडियम में खिलाड़ी भी कम पहुंच रहे हैं।
4. शाम सात बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
5. नौ बजे बंद होने वाले बाजार अब रात 11 बजे तक खुल रहे हैं, क्योंकि दिन की जगह ग्राहक शाम छह बजे के बाद आ रहे हैं।
प्रतिदिन बढ़ रही बिजली की मांग
बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो सुबह के मुकाबले शाम सात बजे के बाद लोड कई गुणा बढ़ जाता है। रात के समय पॉश एरिया में एसी का लोड सबसे ज्यादा होता है। जिसके कारण रात के समय बिजली सप्लाई में बाधा पैदा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed