{"_id":"6127d4808ebc3e137b6419a3","slug":"hearing-of-ranjit-singh-murder-case-two-units-of-crpf-deployed-in-the-city-sirsa-news-hsr6099717186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीत सिंह हत्या मामले की सुनवाई, शहर में सीआरपीएफ की दो टुकड़ियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत सिंह हत्या मामले की सुनवाई, शहर में सीआरपीएफ की दो टुकड़ियां तैनात
विज्ञापन
बरनाला रोड पर वाहन चालक से पूछताछ करते पुलिस कर्मी और तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। रणजीत सिंह की हत्या के आरोप डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर लगे हैं। जिसके चलते जिला पुलिस अलर्ट पर है। डेरे की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर नाके लगा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीआरपीएफ की दो टुकड़ी तैनात की गई है।
शहर की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से पहले ही बैठक कर डेरे में भीड़ एकत्र न करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डेरा प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया था। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि डेरे में आने जाने वालों और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कमेटी सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क रखा हुआ है। ताकि कोई भी शरारती तत्व हुड़दंग या शरारत न कर सकें।
शहर के चौक चौराहों पर तैनात है भारी पुलिस बल
कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में भी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस के जवान वाहन चालकों से पूछताछ भी रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
सिविल वर्दी में तैनात किए पुलिस के जवान
डेरे के आसपास के क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सिविल वर्दी में भी जवान तैनात किए गए है। हालांकि शहर में पहले से ही तैनात सीआरपीएफ की दो टुकड़ी अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। डेरे में आने जाने वाहन चालकों से पूछताछ भी की जा रही है और गश्त भी बढ़ाई गई है।
जिले में पुलिस अलर्ट पर है। डेरा क्षेत्र और शहर के अन्य स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात है। डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बैठक हो चुकी है। डेरे में भीड़ एकत्र न करने को लेकर कमेटी के सदस्यों ने आश्वासन दिया है।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा