फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health team filled 9 samples of food items, got them destroyed after getting bread of expiry date

स्वास्थ्य टीम ने खाद्य सामग्री के भरे 9 सैंपल, एक्सपायरी तिथि के ब्रेड मिलने पर करवाए नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health team filled 9 samples of food items, got them destroyed after getting bread of expiry date
सिरसा। नवरात्रों के चलते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य सामग्री के 9 सैंपल भरे। इस दौरान मिली एक शिकायत पर टीम दुकान में जांच करने पहुंची। वहां पर एक्सपायरी तिथि के ब्रेड मिलने पर उनको नष्ट करवाया गया। हालांकि टीम की ओर से अभी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में टीम शहर के बेगू रोड स्थित पुराना डेरा के पास स्थित एक फूड की दुकान पर पहुंची। टीम के पास दुकानदार की ओर से एक्सपायरी डेट के ब्रेड बेचे जाने की शिकायत थी। ऐसे में टीम ने यहां पर स्थिति जांची और ब्रेड के पैकेट पर दर्ज की गई तिथि की जांच की गई। जिसमें उस पर अंकित तिथि एक्सपायरी होना पाया गया। जिसके बाद टीम ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया और ब्रेड वापस ले जाने की जानकारी दी। जांच में वहां पर काफी मात्रा में ब्रेडों की स्थिति भी खराब मिली। जिसके बाद टीम ने उन्हें वहीं पर ही नष्ट करवा दिया। इसके पश्चात टीम ने कंगनपुर रोड स्थित दुकानों से हल्दी, काले चने, चावल, नमक के सैंपल भी भरे। वहीं बरनाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से तैयार किए गए पास्ता के सैंपल भी भरे।
विज्ञापन

नवरात्रों के चलते टीम ने शहर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के नौ सैंपल भरे गए हैं। जिसमें नमक, हल्दी, चावल, चने व ब्रेड के तीन सैंपल भरे गए हैं। जांच में एक दुकान पर ब्रेड काफी पुराने मिले हैं जिन्हें नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र पूनिया, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed