फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Health department teams will reach grain markets to apply vaccine

वैक्सीन लगाने के लिए अनाज मंडियों में पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Health department teams will reach grain markets to apply vaccine
सिरसा। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब अनाज मंडियों में टीमों को भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग ने टीमें भी तैयार कर ली है। सोमवार से जिले की सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाएंगी।
विज्ञापन

मंडी में अब गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। जिसके चलते काफी संख्या में किसान और मजदूर मंडी में पहुंच रहे हैं। कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्षय पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर तरह के प्रयास कर रहा है। लेकिन कम सेंटरों पर कम लाभार्थी ही पहुंच रहे हैं। गेहूं का सीजन शुरू होने के बाद किसान कटाई आदि कार्य में व्यस्त हैं। गेहूं की कटाई के बाद किसान मंडी में पहुंच रहे हैं। हर रोज हजारों लोगों का मंडी में आवागमन हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडियों में टीमों को भेजने का निर्णय लिया है। ताकि जल्द से जल्द बचे लाभार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा सके।
विज्ञापन

दो लाख 90 हजार लाभार्थियों ने अभी नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज
जिले के दो लाख 90 हजार लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली डोज तो लगवा ली। लेकिन वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते इन सभी लाभार्थियों की डेट भी ड्यू हो चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को लेकर विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है लेकिन लाभार्थी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदला
जिला के नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। अब ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान बाहरी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी जायेगी। गर्मी बढ़ने के कारण भी ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है। इससे पूर्व नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक था।

इस प्रकार लाभार्थियों की ओर से लगाई गई है वैक्सीन
आयु वर्ग, पहली डोज, दूसरी डोज
12 से 14, 8178, 0
15 से 17, 44143, 20194
18 से 44, 632576, 457556
45 से 59, 220709, 186150
60 से अधिक, 158648, 137320
कुल पहली डोज : 1078271
कुल दूसरी डोज: 815577
बूस्टर डोज: 7663
कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने के लिए अब अनाज मंडियों में टीमों को भेजने का निर्णय लिया है। किसान और मजदूर मंडी में हर रोज पहुंच रहे है। इसके लिए टीमों का गठन भी कर लिया गया है।
-डॉ. नीतिन सोमानी, इंचार्ज, टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed