{"_id":"63a4990ed7623343f5452566","slug":"health-department-alert-regarding-corona-sampling-and-vaccination-process-will-be-fast-sirsa-news-hsr650474323","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सैंपलिग व वैक्सीनेशन प्रक्रिया होगी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सैंपलिग व वैक्सीनेशन प्रक्रिया होगी तेज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिना मास्क के दिखाई देते मरीज । संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है और कोरोना से बचाव के लिए सैंपलिंग व वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने सभी सेंटरों पर पड़ी वैक्सीन को वापस मंगवाया गया है। अब वहां नया स्टॉक भेजा जाएगा।
कोरोना की पहली लहर के मुकाबले स्वास्थ्य विभाग में अब व्यवस्था काफी बेहतर है। नागरिक अस्पताल में अब ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है, जोकि चालू स्थिति है। मरीजों को प्लांट के माध्यम से ही ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। डबवाली अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगा है, लेकिन वह अभी चालू स्थिति में नहीं है। जिले के कई बड़े निजी अस्पतालों ने खुद के ऑक्सीजन प्लांट लगा रखे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास जिले भर में करीब 1300 बेड व 27 वेंटिलेटर की सुविधा है। हालांकि अभी नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिलती है। इसके कारण यहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने का डर भी बना हुआ है।
सर्जिकल वार्ड को ही बनाया गया था कोविड वार्ड
नागरिक अस्पताल में सर्जिकल वार्ड को ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड वार्ड में बदल दिया गया था। कोरोना के मामले कम होने के बाद वार्ड में सामान्य मरीजों का उपचार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि अभी जिले में एक ही मरीज कोरोना आशंकित है। इसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सर्जिकल वार्ड में मरीजों के लिए 30 बेड लगे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने लिए वीरवार को 163 सैंपल
वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 163 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 7 लाख 26 हजार 894 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 3617 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब एक ही कोरोना संक्रमित मरीज है। जिले में अब तक 33 हजार 669 लोग स्वास्थ्य हो चुके है जबकि 547 की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
कोविड के 64 कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने के लिए विभाग ने जारी किया है पत्र
कोविड के दौरान लिए गए 64 कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक कार्यमुक्त करने के लिए विभाग ने पत्र जारी किया है। 31 दिसंबर को स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों को विभाग ने कार्य मुक्त कर दिया जाएगा। इसके कारण स्थिति खराब होगी। स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही स्टाफ की काफी कमी है। इसके चलते मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्जन
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विभाग अलर्ट है। जिले में अभी तक कोरोना के मामले नहीं आए हैं। मामले आने के बाद सर्जिकल वार्ड को कोविड वार्ड में बदल दिया जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।-डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।