फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Headship of Municipal Council reserved for SC category, election activities increased

Sirsa News: नगर परिषद की प्रधानगी एससी वर्ग के लिए आरक्षित, चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं

Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Headship of Municipal Council reserved for SC category, election activities increased
सिरसा  नगर परिषद कार्यालय में आपत्तियों व दावों की जांच करते हुए रिवाइजिंग अधिकारी राजेंद्र कुम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन चुनाव के लिए ड्राॅ निकालने का काम पूरा हो चुका है। सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन की कुर्सी एससी वर्ग (अनुसूचित जाति वर्ग) के लिए आरक्षित हो गई है। वहीं, वीरवार को नगर परिषद में मतदाता सूची के दावों व आपत्तियों पर सुनवाई की गई। इस दौरान 170 आपत्तियां दर्ज की गईं। रिवाइजिंग अधिकारी राजेंद्र कुमार आपतियों की जांच करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने सभी के दावों की जांच कर उन्हें नियमानुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मतदाता सूची देखने के बाद कई निवर्तमान पार्षदों ने चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खिंच लिए हैं, क्योंकि किसी के वार्ड में 1200 नए मतदाता जोड़ दिए गए है तो किसी के वार्ड के टुकड़े कर दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद पार्षदों के चेहरों पर मायूसी साफ देखने को मिली। चुनाव लड़ने के इच्छुक कुछ लोग मतदाता सूची लेकर कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल से मिले। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के वोट उनके बूथों की जगह दूसरे वार्ड के बूथों में दर्शाए गए हैं, जो सरासर गलत है। इतना ही नहीं, एक ही परिवार के वोट अलग-अलग कर दिए हैं। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि आपत्तियां व दावों को लेकर फार्म ए जमा करवाने का समय 23 दिसंबर दिया गया था। इस दौरान जिनके वोट गलत शिफ्ट हुए हैं, वह अपनी आपत्ति व दावा दर्ज करवाते। अब हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::

6 जनवरी को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

आपत्तियों व दावों के बाद शिकायतों की उपायुक्त स्वयं करेंगे। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी की जाएगी। हालांकि मतदाताओं की कुल संख्या 159931 फाइनल हो चुकी है। इसी सूची के आधार पर अब नगर परिषद के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::

पार्टियाें की खोज शुरू

चेयरमैन की कुर्सी एससी वर्ग के आरक्षित होने के बाद शहर में एससी वर्ग के अनुभवी व लोकप्रिय व्यक्ति को खोजने की दौड़ पार्टियों में शुरू हो गई है। भाजपा, कांग्रेस और हलोपा अपने अपने स्तर पर अनुभवी एससी उम्मीदवार की तलाश में जुट गई है। इस दौरान कई पूर्व अधिकारी, चिकित्सक के नाम सामने आ रहे हैं।



::::::::::::::::::::

महावीर कॉलोनी के वोट एडीसी कॉलोनी में दिखाए

समनदीप सोढ़ी ने बताया कि वार्ड चार महाराणा प्रताप से शुरू होकर सेक्टर 19 तक है। महावीर कॉलोनी के रहने वालों के वोट एडीसी कॉलोनी के बूथों में शिफ्ट कर दिए हैं। 200 के आस पास के वोट दूसरे वार्ड में एक किलोमीटर दूर बने बूथ में मतदान करेंगे। यह कैसे संभव है। मेरे ही परिवार के वोट दो जगहों पर हो गए हैं। वार्ड चार से एडवोकेट महेश यादव ने बताया कि वार्ड के मतदाताओं के साथ मजाक किया गया है। परिवार के पुराने वोट एक जगह पर हैं और नये सदस्यों के वोट दूसरे वार्ड के बूथ में दिखाए गए हैं। 100 के करीब लोगों की आपत्तियां व दावे जमा करवाए हैं, लेकिन करीब 200 लोगों के आवेदन नहीं जमा हो पाए। अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करवाने की बात की है। अधिकारी भी स्वयं को चुनाव आयोग की गाइड लाइन से बंधा होने की बात कह रहे हैं।

:::::::::::::::::::::

निवर्तमान पार्षदों ने लगाए आरोप, बोले- नहीं लड़ेंगे चुनाव

निवर्तमान पार्षद विकास गुर्जर ने बताया कि वार्ड नंबर 25 में 1200 वोटर जोड़ दिए हैं। इन वोटरों को वह पहचानते तक नहीं है। यह वोटर जिस वार्ड से जोड़े गए हैं, उनका प्रभाव इस पर देखने को मिलेगा। ऐसे में वे चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। एक पार्षद प्रतिनिधि ने अधिकारियों के सामने कहा कि तीन पार्षदों को हराने के चक्कर में कुछ राजनीतिक लोगों ने यह काम करवाया है। इसका नुकसान अकेले उन तीन वार्डों को नहीं हुआ है, सभी वार्डों को हुआ है। वार्ड 12 की निवर्तमान कौशल्या वर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में मतदाताओं को बड़े स्तर पर इधर उधर किया गया है, जो सरासर गलत है।



::::::::::::::::::::::::

हमारे पास 170 आपत्तियां व दावे आए थे। सभी की जांच कर ली गई है। अब इन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। यदि किसी की अब कोई शिकायत मतगणना को लेकर आती है, तो उसकी सुनवाई उपायुक्त करेंगे। - राजेंद्र कुमार, रिवाइजिंग अधिकारी व एसडीएम


::::::::::::::::::::::::



23 दिसंबर तक आपत्ति व दावे मांगे गए थे। मेरे पास कोई पार्षद शिकायत या आपत्ति लेकर नहीं आया है। अब हम कुछ नहीं कर सकते। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed