फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Head Jathedar of Haryana Gurdwara Committee said - Freedom from the slavery of Badal

Sirsa: हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जत्थेदार बोले- बादल की गुलामी से मिली आजादी

Thu, 22 Sep 2022 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 02:20 AM IST
सार

हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जत्थेदार बोले कि वे घाटे का बजट पेश करते थे। हम लाभ का बजट लाएंगे। कहा कि संघर्ष की लड़ाई में झूठे केस झेलने पड़े और काटनी पड़ी जेल। अब शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की ओर कदम बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Head Jathedar of Haryana Gurdwara Committee said - Freedom from the slavery of Badal
संत बलजीत सिंह दादूवाल प्रेसवार्ता करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहेदिल से स्वागत किया। अब बादल की गुलामी से आजादी मिली है। इस संघर्ष के दौरान हम पर पंजाब में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और हमने जेलें भी काटी हैं। न्यायालय में सुनवाई के बाद बरी भी हुए हैं। अब शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सिरसा स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में आयोजित पत्रकार वार्ता में बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि बादल परिवार ने गुरुद्वारा पर कब्जे कर रखे थे, जबकि सिख संगत ने कब्जे तुड़वाने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केंद्रीय पॉवर है और हम सभी भी अकाल तख्त साहिब को समर्पित हैं।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में पहले से काम कर रहे किसी भी सेवादार और पदाधिकारी को व्यवस्था बदलने के बाद भी हटाया नहीं जाएगा। क्योंकि हरियाणा के सिख भी पंजाब में काम कर रहे हैं। इसी प्रकार पंजाब के सिख भी हरियाणा के गुरुद्वारा में सेवा में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादूवाल ने कहा कि पहले वे 35 फीसदी घाटे का बजट पेश करते थे, जबकि हमने हरियाणा में चार गुरुद्वारा संभाले और यहां 25 प्रतिशत मुनाफे का बजट पेश किया। उन्होंने दावा किया कि अब सभी का विकास करेंगे और बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारे के साथ सभी काम किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा। 

 गुरु की गोलक का पैसा अब हरियाणा के हितों में खर्च होगा। इस दौरान शिरोमणि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की लोकल बॉडी के प्रधान प्रकाश सिंह साहुवाला ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में कार्य करने का एलान किया। इस दौरान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मालक सिंह भावदीन, बलकार सिंह फौजी, संतोख सिंह अमरासर, जसपाल सिंह संतावाली और जगमीत सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।

लंबी लड़ाई के बाद प्रदेशभर के लोगों की जीत हुई
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि एक लंबी लड़ाई लड़ी गई है, जिसके बाद प्रदेशभर के लोगों की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच का फैसला स्वागत योग्य है। देशभर से बधाइयां आ रही हैं। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मंगलवार की रात में मुख्यमंत्री मनोहलाल से भी मुलाकात हुई है। अब हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। मौजूदा पंजाब सरकार ने भी हमारे हक में लिखित बयान दिए हैं।

बहुत हो चुका पैसा बर्बाद
सरदार धामी द्वारा इस फैसले को चैलेंज करने के सवाल पर दादूवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सभी का अधिकार है, लेकिन उन्होंने 11 साल से गुरुद्वारा के चुनाव ही नहीं करवाए। ऐसे में वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चैलेंज करने के लिए लीगल है भी या नहीं, पहले ये देखना होगा।


शायराना अंदाज में दिया बादल परिवार के आरोपों का जवाब
सुखबीर बादल द्वारा एजेंट कहने के सवाल पर दादूवाल ने कहा कि सारा पंथ जानता है कि कौन किसका एजेंट है। अगर सिखों के हकों की लड़ाई लड़ना, एजेंट होना है, तो मुझे खुशी है। दादूवाल ने सुखबीर बादल पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा की लहजे में बदतमीजी, चेहरे पर नकाब लेकर फिरते हैं, जिनके खुद खाते खराब हैं वो मेरा हिसाब लेकर फिरते हैं। उन्होंने कहा कि ये तो उन लोगों को हिसाब देना चाहिए, जिन्होंने पंथ और पंजाब का नुकसान किया है। मेरे बारे में सब जानते हैं कि पंथ के लिए काम किया है। बादल परिवार के बारे में सब जानते हैं। कौन एजेंट है ये सब जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed