फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Who is Ramesh Kumar Khatak, JJP has fielded him from Sirsa Lok Sabha

Haryana: कौन है रमेश कुमार खटक, सिरसा लोकसभा से जजपा ने मैदान में उतारा, जानिए

Tue, 16 Apr 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 10:42 PM IST
सार

बरोदा के पूर्व विधायक रमेश कुमार खटक का चौधरी देवीलाल के साथ पारिवारिक नाता रहा है। वह पिछले कुछ समय से सिरसा में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Haryana: Who is Ramesh Kumar Khatak, JJP has fielded him from Sirsa Lok Sabha
रमेश कुमार खटक - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने बरोदा विधानसभा से तीन बार के विधायक और जजपा के एससी सेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रमेश कुमार खटक को सिरसा लोकसभा सीट से उतारा है। टिकट वितरण में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। खटक का चौधरी देवीलाल के साथ पारिवारिक रिश्ता होने के नाते इस सीट को लेकर मजबूत दावेदारी थी। 

विज्ञापन


रमेश कुमार खटक को सिरसा में प्रदेशस्तरीय धानक समाज की रैली निकालने का श्रेय जाता है। डाॅ. सुशील इंदौरा की सक्रिय राजनीति के चलते उन्होंने बरोदा में फोकस कर लिया था। भले ही वह बरोदा में सक्रिय रहे, लेकिन सिरसा में आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


पिता देवीलाल के रहे हैं कर्मठ कार्यकर्ता
रमेश कुमार खटक के पिता भयराम खटक चौधरी देवीलाल के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। इनके साथ राजनीति में सक्रिय रहते थे। पिता के देहांत के बाद पहली बार 1991 में रमेश बरोदा से चुनाव लड़कर विधायक बने। उस समय वह समता पार्टी में थे। रमेश कुमार खटक के अनुसार उस समय वे देश में सबसे कम उम्र के विधायक थे। खटक कुश्ती खिलाड़ी भी रहे हैं। 1986 में 52 किलोग्राम भारवर्ग में कुश्ती में ऑल इंडिया इंटर कॉलेज में वे दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता तय करेगी कौन जीतेगा
रमेश कुमार खटक के अनुसार अभी तक भाजपा ने ही प्रत्याशी घोषित किया था। वही जनता के बीच जा रहे थे। अब हम जनता के बीच जाएंगे। उम्मीद है कि जनता का समर्थन मिलेगा। समाज का हमेशा साथ मिलता रहा है। 36 बिरादरी के सहयोग से बरोदा में विजयी रहे हैं और यही उम्मीद मुझे सिरसा की जनता से है। जनता ही तय करेगी कि कौन जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed