फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Politics, Kanda brothers eyeing three seats of Sirsa, Ellenabad and Raniya, CM dinner at Gobind house

हरियाणा राजनीति: सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां तीन सीटों पर कांडा बंधुओं की नजर, गोबिंद के घर सीएम का डिनर

Sat, 16 Sep 2023 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Sep 2023 11:12 AM IST
सार

हरियाणा में राजनीतिक चर्चाएं हैं कि ऐलनाबाद और सिरसा के साथ-साथ रानियां की सीट पर भी कांडा बंधु नजर जमाए हुए हैं। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ही मुख्य रूप से साइक्लोथॉन यात्रा की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। जिसने राजनीतिक गलियारों में कुछ हलचल पैदा की है।

विज्ञापन
Haryana Politics, Kanda brothers eyeing three seats of Sirsa, Ellenabad and Raniya, CM dinner at Gobind house
हरियाणा सीएम और भाजपा नेता गोबिंद कांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का साइक्लोथॉन के बहाने राजनीतिक नब्ज टटोलने का काम पूरे प्रदेश में चल रहा है। ऐसे में साइक्लोथॉन यात्रा को सिरसा जिले में प्रवेश किए हुए दो दिन हो गए हैं। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी तक ज्यादा देखने को नहीं मिली है। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ही मुख्य रूप से यात्रा की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री का डिनर प्रोग्राम भी शनिवार को कांडा के आवास पर है। जिसने राजनीतिक गलियारों में कुछ हलचल पैदा की है।

विज्ञापन


मंत्री से लेकर सांसद की भागीदारी नहीं आ रही नजर
राजनीतिक चर्चाएं हैं कि ऐलनाबाद और सिरसा के साथ-साथ रानियां की सीट पर भी कांडा बंधु नजर जमाए हुए हैं। तीन सीटों को लेकर वह अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। वहीं अन्य नेताओं की कार्यक्रम से दूरियां कई सवाल भी खड़े कर रही हैं। यह सरकार के प्रति नाराजगी है या कुछ अन्य कारणों से भाजपा नेताओं ने अपनी दूरियां बनाई हुई है। यह भविष्य के गर्त में है, जो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर जेजेपी नेताओं ने यात्रा के आगमन को लेकर कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की उपस्थिति शून्य नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस की युवा विंग इसका विरोध करती भले ही नजर आ रही है। जेजेपी का जिलास्तरीय कार्यक्रम भी विशेष रूप से 16 सितंबर को रखा गया है। जेजेपी की आगामी रणनीति को लेकर सभी की निगाहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी रणजीत सिंह के गढ़ में सेंधमारी
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह इन दिनों हिसार की लोकसभा सीट की दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। उनकी इसी इच्छा के चलते उनके गढ़ में सेंधमारी के कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है। यह आने वाला वक्त ही बताएगा।


दो दिनों से सांसद को ढूंढ रही नजरें
सांसद सुनीता दुग्गल भले ही मुख्यमंत्री आगमन के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती नजर आएंगी। लेकिन दो दिनों से यात्रा को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed