{"_id":"5df2867f8ebc3e88137e8a03","slug":"hanypreet-sirsa-news-rtk532104485","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत ने किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन, नहीं पहुंचे डेरा प्रमुख के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत ने किया मेडिकल कैंप का उद्घाटन, नहीं पहुंचे डेरा प्रमुख के परिजन
विज्ञापन
डेरे के नेत्र जांच शिविर में हनीप्रीत सिर पर स्काफ बांधे हुए।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28वें याद-ए-मुर्शिद शाह सतनाम महाराज फ्री आई कैंप का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा और विनती के साथ किया गया। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशाल नेत्र जांच कैंप 15 दिसंबर तक चलेगा।
कैंप में हनीप्रीत, शोभा इंसां व विपासना इंसां इकट्ठी रहीं। तीनों ने अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाकर कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद करीब आधा घंटे तक हनीप्रीत कैंप में रही और उसके बाद वह वापस चली गई। हालांकि इस कैंप में डेरे प्रमुख के पारिवारिक सदस्य शामिल नहीं हुए। कैंप में ना तो डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत व न ही उनके परिवार के बाकी सदस्य दिखाई दिए। कैंप में डेरा प्रमुख की मां नसीब कौर भी नहीं थीं, जबकि 12 नवंबर को डेरे में शाह मस्ताना का जन्मोत्सव था। इस समारोह में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पारिवारिक सदस्य शामिल हुए थे। इसमें हनीप्रीत भी शामिल थी, लेकिन उसके बाद डेरे में नाम चर्चा के अतिरिक्त कोई समागम नहीं हुआ।
बता दें कि बीते दिन सोमवार को हनीप्रीत ने सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख के साथ मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद डेरे में यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें डेरा प्रमुख का बेटा जसमीत उपस्थित नहीं हुआ। डेरे में 25 जनवरी 2020 को शाह सतनाम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा।