फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Got a chance to teach a lesson to the egoists: Digvijay Singh

अहंकारियों को सबक सिखाने का मिला मौका : दिग्विजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Got a chance to teach a lesson to the egoists: Digvijay Singh
विधायक गोपाल कांडा व दिग्विजय चौटाला जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। विज्ञप्त? - फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ऐलनाबाद उपचुनाव को लेक र गांव ढूकड़ा, जमाल, कुताणा, रायपुरिया, बरासरी सहित 12 गांवों का दौरा किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अहंकारियों को सबक सिखाने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाचा अभय सिंह के इस्तीफे की वजह से यह चुनाव हो रहा है। इस्तीफा देते वक्त उन्होंने कहा था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता वे सदन का मुंह नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं हुआ, तो ऐसे में उन्हें अपने वचनों पर कायम रहते हुए चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने जो पौधा लगाया था उसे अभय सिंह चौटाला ने कमजोर करने का काम किया है, क्योंकि अभय सिंह का लोगों के प्रति रवैया अच्छा नहीं रहा। उनके पास लोग जाने से डरते हैं।
विज्ञापन

वहीं विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि गोबिंद कांडा के रूप में सरकार एक सेवादार दे रही है जो सदैव आपके काम करेगा। उन्होंने कहा कि उनके घर पर आने वाले को पूरा मान सम्मान मिलेगा। गोबिंद लोगों के काम करेगा, क्षेत्र में विकास की झड़ी लगा देगा। गांव ढूकड़ा में कहा कि अब फैसला लेने का समय आ गया है, अपनी पसंद का अपना सेवादार विधायक चुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता कांडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
उपचुनाव के भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा की पत्नी सरिता कांडा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक, दो, चार और आठ में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। सरिता कांडा ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ केवल राजनीति ही होती रही। इस्तीफा देकर लोगों को उपचुनाव की आग में झोंक दिया गया। इस चुनाव का खर्च लोगों की जेब पर ही पड़ेगा।

इनेलो ने क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया : रणजीत सिंह
भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा के साथ प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने पैंतालिसा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि इनेलो की सरकार लगातार इस क्षेत्र में बनी रही पर विकास के नाम पर उन्होंने कुछ नहीं किया। वहीं बीजेपी सरकार लगातार हर जगह विकास कार्य कर रही है। रणजीत सिंह और भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने भाजपा नेता, प्रदीप रातुसरिया, अनिल अग्रवाल, शीशपाल कंबोज, इंद्रोश गुज्जर, पूर्व पार्षद सुनील कुमार के साथ पैंतालिसा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा किया। गोबिंद कांडा ने कहा कि अगर उन्हें मौका दिया तो वे विकास की झड़ी लगा देंगे। वही छोटे-छोटे कार्यों के लिए आपको कहीं भटकने नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed