फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gokul Setia issued toll free number to solve public problems

Sirsa News: गोकुल सेतिया ने जारी किया टोल फ्री नंबर

Thu, 10 Oct 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gokul Setia issued toll free number to solve public problems
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया ने भले ही अभी तक पद की शपथ नहीं ली है, लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्य शुरू कर दिए हैं। बुधवार को टोल फ्री नंबर -8295042301 जारी करते हुए लोगों से अपील की कि वह पेयजल सप्लाई की दिक्कत, दूषित पेयजल सप्लाई और सीवरेज युक्त पानी आने की अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं। समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। कांग्रेस के विजेता प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी ने शहर के विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। गोकुल सेतिया ने कहा कि शहरी विकास को लेकर काम किया जाएगा। सालों पुरानी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा उन्होंने शहर विकास को लेकर रणनीति बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed