फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Goats are dying day by day in Darbakalan, parents worried

Sirsa News: दड़बाकलां में दिन प्रतिदिन हो रही बकरियों की मौत, पालक परेशान

Mon, 27 May 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Goats are dying day by day in Darbakalan, parents worried
चोपटा। गांव दड़बा कलां में पिछले कुछ दिनों से बकरियों की मौत हो चुकी है। बकरी पालन करने वालों के अनुसार बकरियों की मौत किस कारण से हो रही उन्हें पता नहीं चल पा रहा है। गांव में कुछ दिनों में करीबन 38 बकरियों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है और कई अभी भी बीमारी से ग्रस्त हैं। इसको लेकर बकरी पालकों की नींद उड़ी है।
विज्ञापन

गांव निवासी भादरा खान ने बताया कि अब तक 38 से अधिक बकरियां की मौत हो चुकी है। इनमें मेरी तीन बकरियां की मौत हो गई, इसी के साथ ही इंद्र सिंह की दस, महेंद्र सिंह धानक की पांच, गुलजारी नायक की पांच, संतलाल की पांच सहित अन्य पालकों की बकरी मरी है। बकरी पालकों का कहना है कि गांव में पशु अस्पताल है, मगर अभी तक चिकित्सकों ने बकरियों का उपचार शुरू नहीं किया है। जिसके कारण प्रतिदिन बकरियां मर रही हैं। उन्होंने कहा कि बकरियां के मरने से उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ। बकरियां का विभाग की तरफ से बीमा भी नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनको मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

मुझे अभी तक गांव में बकरियों के मरने की सूचना नहीं मिली है। अगर गांव में बकरियां मर रही हैं, तो इसकी जांच की जाएगी और उनका इलाज आरंभ किया जाएगा।
-डॉ. रवि तनेजा, पशु चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed