फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girls break pakistan's record

राम रहीम की दोहती ने पाकिस्तान के हैरिस का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 09 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girls break pakistan's record

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने बताया कि आठ वर्षीय स्वीटलक इंसां का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है। स्वीटलक इंसां ने एक मिनट में सर्वाधिक 104 देशों के झंडे पहचानने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के लाहौर निवासी युवक मोहम्मद हैरिस अफक के नाम था, जिसने एक मिनट में 91 देशों के राष्ट्र ध्वज पहचाने थे। यह सिरसा के लिए गर्व की बात है कि नन्ही सी लड़की ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन


संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां मंगलवार को शाह सतनाम जी धाम के निकट स्थित राजस्थानी कैंटीन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर डेरा प्रमुख की दोहती स्वीटलक इंसां, उनके पिता डॉ. शान-ए-मीत इंसां, मां चरणप्रीत इंसां सहित परिवार से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर डेरा प्रमुख ने कहा कि बेटियां भी बेटों की भांति अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेटों की भांति बेटियों की परवरिश करें। उन्होंने कहा कि स्वीटलक इंसां गाना भी अच्छा गाती है, अगर उसे थोड़ी ट्रेनिंग दी जाए तो बहुत अच्छा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल मूवी में भी स्वीटलक इंसां का गाना हो सकता है। उन्होंने बताया कि संभवतया नौ दिसंबर से एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर स्वीटलक इंसां की मां चरणप्रीत इंसां और पिता डॉ. शान ए मीत इंसां ने कहा कि डेरा प्रमुख के आशीर्वाद व गाइडेंस से ही स्वीटलक इंसां के नाम एक गिनीज रिकॉर्ड, एक एशिया रिकॉर्ड और एक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड हैं। इस अवसर पर स्वीटलक इंसां ने ‘चंदा चमके चमचम’ गाना भी सुनाया। स्वीटलक इंसां का कहना है कि उसके नानू पापा यानी डेरा प्रमुख अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से समय निकालकर उसे विशेष करने के टिप्स देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हाथों से एक साथ लिखने की भी महारत
सेंट एमएसजी इंटरनेशनल ग्लोरियस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली स्वीटलक इंसां दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती है। नृत्य, गायन, पियानो बजाना, कंप्यूटर के ‘की’ बोर्ड पर अंगुलियां चलाना और प्रिंट आउट लेना तो स्वीटलक इंसां ने मात्र तीन साल की उम्र में ही सीख लिया था। उसे शेडो आर्ट और सेंड आर्ट में भी महारत हासिल है।

ये रिकॉर्ड भी हैं दर्ज
स्वीटलक इंसां ने 10 अगस्त 2015 को एक मिनट में 104 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को पहचानकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के लाहौर निवासी मोहम्मद हैरिस अफक के नाम था, उसने 30 अगस्त 2014 को एक मिनट में 91 देशों के झंडे पहचाने थे। जहां स्वीटलक इंसां मात्र आठ साल की है, वहीं अफक 19 साल का है और पाकिस्तान के इंटरनेशनल एयर लाइंस में जॉब करता है। स्वीटलक इंसां ने गत 14 अगस्त 2015 को मात्र 34.3 सेकेंड में 100 से एक तक की उल्टी गिनती गिन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। रिवर्स काउंटिंग का यह रिकॉर्ड पहले 49 सेकेंड का था, जो लखनऊ के व्योम आहुजा के नाम था, जो उसने 28 मार्च 2015 को बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed