फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl's body found in Suitkesh from Banmandouri Minor, not identified

सूटकेश में मिली युवती की लाश, शनाख्त नहीं

Sat, 10 Oct 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Suitkesh from Banmandouri Minor, not identified
डिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फूलकां से होकर बहने वाली बनमंदौरी माइनर से शुक्रवार शाम को एक सूटकेश में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेश को बाहर निकलवाकर शव को बाहर निकाला। मृतका के गले पर गहरे रंग के निशान हैं, जिससे ये अंदेशा जताया जा रहा है कि गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को सूटकेश में डालकर नहर में डाला गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हुई और न ही मृतका के पास से कोई ऐसा दस्तावेज मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक जिस सूटकेश में लाश मिली है, वो एक दम नया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से कुछ समय पूर्व ही सूटकेश खरीदा गया है और हत्या के बाद तुरंत शव को डालकर नहर में फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में भी इस संबंधी सूचित कर दिया है। वहीं मृतका की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द पहचान की जा सके, ताकि पूरे मामले का पटाक्षेप हो सके।
विज्ञापन

कोट
मृतका की पहचान व पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास के गांवों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के गले पर नीले रंग के गहरे निशान हैं, जिससे ये प्रतीत होता है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को सूटकेश में डालकर नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी डिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed