फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   girl engagement in Sirsa was today, thieves stole jewellery and cash; Three houses of Kalanwali were targeted

Sirsa: युवती की बठिंडा आज थी सगाई, चोरों जेवरात व नकदी चुराई; कालांवाली के तीन घरों को बनाया निशाना

Thu, 29 Feb 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:26 AM IST
सार

हसंराज ने बताया कि उसके भाई महेंद्र का जंडवाली गली में मकान है। महेंद्र की बेटी की बठिंडा 29 फरवरी को सगाई थी। परिवार के सभी लोगों को सुबह निकलना था। इसलिए नकदी और जेवरात सभी ने भाई के घर ही रखे हुए थे। जब सुबह उठे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है।

विज्ञापन
girl engagement in Sirsa was today, thieves stole jewellery and cash; Three houses of Kalanwali were targeted
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के कालांवाली की जंडवाली गली में महेंद्र कुमार की बेटी की आज बठिंडा में सगाई होनी थी। लेकिन वीरवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। सगाई के लिए बनाए गए जेवरात व लाखों रुपये की नकदी चोर चुराकर ले गए। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं चोर ने आस पड़ोस के दो घरों को ओर निशाना बनाया और जेवराव व अन्य सामान चुराकर ले गए। एक रात में तीन घरों में  चोरी होने की सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी, डीएसपी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। टीमों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हसंराज ने बताया कि उसके भाई महेंद्र का जंडवाली गली में मकान है। महेंद्र की बेटी की बठिंडा 29 फरवरी को सगाई थी। परिवार के सभी लोगों को सुबह निकलना था। इसलिए नकदी और जेवरात सभी ने भाई के घर ही रखे हुए थे। जब सुबह उठे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। 35 तोले सोने के जेवरात और 4 लाख की नकदी चोर चुराकर ले गए। घर में लगे सीसीटीवी देखे तो उसमें चोर बुधवार रात 12 बजकर 8 मिनट पर घर से निकलने हुए नजर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया है। वहीं इसी गली के निवासी अनिल जैन के घर से चोर एक लैपटॉप व तीन हजार की नकदी और भूषण जैन के घर से एक तोला सोने का लोकेट व एक लाख की नकदी चुराकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed