फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ggps first position in sirsa

मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में जीजीपीएस प्रथम

Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ggps first position in sirsa
ggps first position in sirsa - फोटो : Sirsa
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना के तहत खंड स्तर के बाद अब जिलास्तर का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। जिसमें पन्नीवाला मोटा का राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला(जीजीपीएस) प्रथम रहा है। जारी किए गए परिणाम के बाद स्कूल स्टाफ व ग्राम पंचायत ने खुशी का इजहार किया है। सरपंच सतवीर कस्वां ने स्कूल स्टाफ को बधाई दी है। स्कूल को विभागीय योजना के तहत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्कूल के सुंदरीकरण के लिए स्कूल के हेड टीचर सुभाष गोदारा की देखरेख में स्टाफ काफी समय से लगा हुआ था। विद्यालय की हरियाली देखते ही बनती है। इसके अलावा स्कूल में बरसाती पानी के संग्रहण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है। इसके अलावा भाखड़ा डेम का डेमो भी बनाया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को पानी के पहाड़ों के बाद डेम में पहुंचने व उससे आगे नहरों में सप्लाई होने बारे जानकारी दी जाती है। वहीं पीने के पानी के लिए बनाई गई टंकियों से आने वाला व्यर्थ पानी नालियों के माध्यम से पौधों में भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में बनी लाइब्रेरी, कॉमन रूम का मल्टीपर्पज हॉल, मिड-डे-मिल व्यवस्था, प्रांगण में पत्थरों से पहाडिय़ां बनाकर उन पर पौधरोपण किया गया है। सभी 3 पार्कों में फुहारे, बच्चों के खेलने के लिए कमरों में पूर्ण व्यवस्था, हर कक्ष में एलईडी, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाएं हर किसी को प्रभावित करती है। तो वहीं स्कूल में प्रार्थना स्थल आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा मिड-डे-मिल में स्वच्छ भोजन तैयार करने के लिए सुविधाएं, किचन गार्डन के माध्यम से विभिन्न तरह की सब्जियां स्कूल में ही उगाई जाती है। हैड टीचर सुभाष गोदारा ने बताया कि स्कूल से पिछले 3 वर्षों में 6 विद्यार्थियों का नवोदय में चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकारी समय-समय पर विद्यालय का अवलोकन कर व्यवस्था का निरीक्षण करते है। सुभाष गोदारा ने बताया कि जिला स्तर के बाद वे राज्य स्तर के लिए तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुंदरीकरण में पब्लिक हैल्थ, पंचायत, जिला परिषद, ब्लॉक समिति सहित अन्य का अति सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन

विद्यालय सुंदरीकरण मेें स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा है। जिसमें स्कूल के हैड टीचर सुभाष गोदारा की भी मेहनत शामिल है। इसके लिए स्टाफ ही नहीं अपितु गांव भी बधाई का पात्र है। हमनें पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग किया है। स्कूल को राज्य स्तर तक ले जाने के लिए हम और अधिक मेहनत करेंगे। भविष्य में भी ये सहयोग जारी रहेगा।
विज्ञापन

-- सतवीर कस्वां, सरपंच (पन्नीवाला मोटा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed