{"_id":"691cadf4ae67c546c50d0ebf","slug":"geeta-shloka-recitation-essay-writing-quiz-competition-were-conducted-sirsa-news-c-128-1-sir1002-147902-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गीता श्लोक वाचन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गीता श्लोक वाचन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में प्रस्तुती देते विद्यार्थी । स्कूल
चोपटा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में खंड नाथूसरी चोपटा के सभी स्कूलों की गीता जयंती के उपलक्ष्य में खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवत गीता के ज्ञान, मूल्य और शिक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में गीता श्लोक वाचन, निबंध लेखन, गीता पर प्रश्नोत्तरी व गीत भजन प्रस्तुति जैसी विभिन्न श्रेणियों का आयोजन किया गया।
सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और गीता के संदेशों को सहज और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सचदेवा ने छात्रों को भगवत गीता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने कहा कि गीता का ज्ञान न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन प्रबंधन और सकारात्मक सोच का भी मार्गदर्शन प्रदान करता है। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यालय नाथूसरी चोपटा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की ओर से किया गया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सारिका प्रथम, वहीं सीनियर श्लोक उच्चारण में डिंपल तृतीय स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता को सांत्वना पुरस्कार मिला।
संवाद में तेजस्वी, दिव्या प्रथम, प्रश्नोत्तरी में आरजू, इच्छा और मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल आयोजन हेतु शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। इस सफल आयोजन ने गीता के संदेश को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित किया और विद्यार्थियों में नैतिकता, कर्तव्य और ज्ञान के प्रति नई प्रेरणा जगाई।