{"_id":"66b6981545fb0c73b20e3b64","slug":"gaddi-dispute-ended-sant-vakil-sahibs-family-made-virendra-singh-his-successor-sirsa-news-c-21-1-hsr1034-439891-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गद्दी विवाद का पटाक्षेप, संत वकील साहिब के परिवार ने वीरेंद्र सिंह को बनाया उत्तराधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गद्दी विवाद का पटाक्षेप, संत वकील साहिब के परिवार ने वीरेंद्र सिंह को बनाया उत्तराधिकारी
Sat, 10 Aug 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र क़ो आशीर्वाद देते संत वकील साहिब की बहन व बेटा।
कालांवाली(सिरसा)। डेरा जगमालवाली के संत वकील साहब के चोला छोड़ने के बाद उनकी गद्दी को लेकर उपजा विवाद शुक्रवार को लगभग समाप्त हो गया है। शुक्रवार देर रात डेरा की 25 सदस्यीय कमेटी व संत वकील साहब के परिजनों ने विरेंद्र सिंह को संत वकील साहिब का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। संत विरेंद्र अब डेरे में ही रहेंगे और डेरे का कामकाज संभालेंगे। हालांकि उन्होंने कहा है कि जब तक विवाद पूरी तरह से निपट नहीं जाता, वह न तो सत्संग करेंगे और न ही संगत को नामदान देंगे।
विरेंद्र सिंह उत्तराधिकारी बनने के बाद संत वकील साहब की गद्दी पर भी नहीं बैठे, वह नीचे बैठे रहे। इस दौरान 25 सदस्यीय कमेटी के प्रमुख सदस्य गुरमेल सिंह सेवादार, ट्रस्टी शंकरलाल, संत वकील साहब के भतीजे एवं ट्रस्टी विष्णू, संत वकील साहब की बहन लागेश्वरी देवी, कमेटी सदस्य अनिल कुमार, राजेश सेवादार, गांव जगमालवाली के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उधर, एहतियात के तौर पर डेरे में भारी पुलिस बल तैनात रहा। डेरे में आने जाने वाले हर अनुयायी का पुलिस ने रिकॉर्ड रखा।
शाम करीब पांच बजे विरेंद्र डेरे में पहुंचे। संत वकील साहिब की बहन लखेश्वरी ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान वकील साहिब के भतीजे व कमेटी के अन्य सदस्यों ने वीरेंद्र सिंह को पगड़ी पहनाकर उत्तराधिकारी घोषित किया। इस दौरान दूसरा पक्ष डेरे में मौजूद नहीं था। इससे बाद वीरेंद्र नाम घर में बैठे और साध संगत से मिले। उन्होंने कहा कि सिमरण करो। संत वकील साहिब सब ठीक कर देंगे। वे देर शाम तक डेरे में मौजूद रहे। मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने उनके साथ मुलाकात की और डेरे के संचालन को लेकर बात की।
विज्ञापन
कम रही अनुयायियों की संख्या
डेरा में आने वाली साध संगत की संख्या शुक्रवार को बेहद कम रही। कुछ ही अनुयायी वकील साहिब की समाधि के दर्शन करने के लिए आए। हालांकि संगत के भंडारे की व्यवस्था जारी रही। वहीं गांव जगमालवाली गुरुद्वारे में संत वकील साहिब के लिए तीन दिन का श्रीअखंड साहिब का पाठ शुरू किया गया। रविवार को भोग डाला जाएगा और अटूट लंगर चलाया जाएगा।
जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश
डेरे के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात है। डेरे में आने वाले अनुयायियों की गहन जांच की जा रही है। नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया जा रहा है। इसके बाद ही डेरे में प्रवेश करने दिया जा रहा है। उधर, साध संगत डेरे को लेकर कुछ भी बोलने से गुरेज करती नजर आई। लोगों ने कहा कि वे केवल संत वकील साहिब की समाधि के दर्शन करने के लिए आए हैं।
-- -
डेरा का संचालन कर रही 25 सदस्यीय समिति ने फैसला लिया है कि विरेंद्र सिंह ही डेरा जगमालवाली के उत्तराधिकारी बनेंगे। उनको शुक्रवार को डेरा का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। डेरे का संचालन अब वही करेंगे। - विष्णु, दिवंगत संत वकील साहब के भतीजे एवं डेरा के ट्रस्टी।