फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Furore, road jam on non-receipt of corona investigation report

कोरोना जांच रिपोर्ट न मिलने पर फिर हंगामा, सड़क जाम

Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Furore, road jam on non-receipt of corona investigation report
कोरोना जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण नागरिक अस्पताल के समक्ष रोड जाम कर बैठे युवा। - फोटो : Sirsa
सेना भर्ती के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट लेना युवाओं के गले की फांस बन गया है। रविवार को दिनभर युवा नागरिक अस्पताल में एक से दूसरे दफ्तर में चक्कर काटते रहे। जब बात नहीं बनी तो रोष में आकर युवाओं ने हंगामा कर दिया और नागरिक अस्पताल के बाहर रोड पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

वहीं, युवाओं ने कर्मचारियों द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट जल्दी देने की एवज में रुपये मांगने के भी आरोप लगाए। दरअसल, हिसार छावनी में युवाओं की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार अलसुबह ही सिरसा के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हो रहा है। भर्ती में शामिल होने के लिए 72 घंटे के अंदर की कोरोना जांच रिपोर्ट जरूरी है, लेकिन रविवार को देर शाम तक युवा नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे आए युवा, कर्मचारियों ने 12 बजे बनाई लिस्ट
युवाओं ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए वे सुबह छह बजे ही नागरिक अस्पताल में पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने युवाओं के नाम लिस्ट में लिखकर उन्हें तीन घंटे बाद रिपोर्ट आने की सूचना दी। जब युवा तीन बजे रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें कुछ देर तक फिर से इंतजार करने को कहा। ऐसे में युवा रोष में आ गए और नागरिक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। युवाओं ने नागरिक अस्पताल के सामने स्थित बाईपास रोड के दोनों तरफ पत्थर डाल कर रोड जाम कर दिया। युवाओं ने करीब आधा घंटा जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने युवाओं को समझाया। उन्हें जल्द रिपोर्ट दिए जाने के आश्वासन के बाद युवाओं ने जाम खोला और रिपोर्ट लेने के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : 100 रुपये दो और रिपोर्ट ले जाओ
प्रदर्शन के दौरान युवा अनिल कुमार, रमेश कुमार और प्रदीप कुमार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि जब वह कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए लैब में पहुंचे तो एक कर्मचारी ने उनका नंबर लिया और कुछ देर बाद उन्हें फोन कर कहा कि अधिक चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, 100 रुपये दो और कोरोना जांच रिपोर्ट ले जाओ। इसके लिए अनिल कुमार ने उसे 100 रुपये दे दिए, लेकिन कोरोना जांच रिपोर्ट देने के लिए कर्मचारी वापस नहीं आया। कई अन्य युवाओं के पास भी रुपये देने को लेकर कर्मचारी ने फोन किया था। युवाओें ने कर्मचारी का नंबर पुलिस को दे दिया। जब पुलिस ने कर्मचारी के फोन पर वापस फोन किया तो कर्मचारी ने फोन बंद कर लिया।
तीन दिन बाद वितरित की जा रही रिपोर्ट
सेना भर्ती के लिए युवाओं की ओर से 25 फरवरी को कोरोना सैंपल दिए गए थे, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इसके चलते युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई युवा तो आर्मी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए घर से सामान लेकर भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। लेकिन देर शाम तक भी काफी युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी।
शनिवार शाम को भी युवाओं ने किया था हंगामा
तीन दिनों से कोरोना जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण युवा बार-बार नागरिक अस्पताल में चक्कर काटने पर मजबूर हैं। शनिवार शाम को युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं मिली तो युवाओं ने नागरिक अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। जिसके पश्चात युवाओं को देर रात तक कोरोना जांच रिपोर्ट वितरित की गई।
अस्पताल की तरफ से नहीं किए गए थे कोई प्रबंध
तीन दिनों से लगातार युवा जांच रिपोर्ट लेने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए। एक ही खिड़की पर पांच-पांच युवाओं को बुलाया जाता और उन्हें रिपोर्ट देकर वापस भेजा जाता। ऐसे में युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण अन्य युवाओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोट -
युवाओं को कोरोना जांच रिपोर्ट वितरित करने के लिए अतिरिक्त डेस्क लगाई हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को इसके आदेश दे दिए हैं। जल्द ही सभी युवाओं की कोरोना जांच रिपोर्ट वितरित कर दी जाएगी। कर्मचारियों द्वारा रुपये मांगने के मामले की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed