फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fugitive with a reward of Rs 10,000 wanted in murder case arrested from Meerut

Sirsa News: हत्या के मामले में वांछित 10 हजार का इनामी भगोड़ा मेरठ से गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fugitive with a reward of Rs 10,000 wanted in murder case arrested from Meerut
सिरसा। स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के समय से ही फरार चल रहे आरोपी को मेरठ, उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बसीम निवासी खिवाई जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, जिला पुलिस द्वारा हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2023 में सिविल लाइन थाना सिरसा में हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोपी बसीम को अदालत ने पीओ घोषित किया हुआ था। स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed