फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud in marriage gift and housing scheme, embezzled 10.86 lakh rupees in the names of 19 women, case registered against two

Sirsa News: विवाह शगुन और आवास योजना में धोखाधड़ी, 19 महिलाओं के नाम से हड़पी 10.86 लाख रुपये, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fraud in marriage gift and housing scheme, embezzled 10.86 lakh rupees in the names of 19 women, case registered against two
सिरसा। मुख्यमंत्री विवाह शगुन और बीआर आंबेडकर आवास योजना के तहत दो आरोपियों ने 19 महिलाओं के नाम से 10.86 लाख रुपये की अनुमोदन राशि हड़प ली। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महेंद्र कुमार निवासी संजय कॉलोनी, सिरसा और प्रदीप कुमार निवासी अनाज मंडी सिरसा हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महेंद्र कुमार उनके पास आया और कहा कि बाहर से उसके सेठ के पैसे आ रहे हैं, जो उनके खाते में डलवाए जाएंगे। महिलाओं को बताया कि वे पैसे निकाल कर उसे दें, इसके बदले उन्हें 2-5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए उनके बैंक खाता और आधार कार्ड की कॉपी ले ली गई। जब पैसे खाते में आए तो उन्होंने महेंद्र को निकाल कर दे दिए, लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम राशि दी गई।
विज्ञापन

महेंद्र और प्रदीप कुमार ने महिलाओं के नाम पर डीडब्ल्यूओ विभाग से मकान बनाने और मरम्मत योजना के तहत धन निकाला। जब महिलाएं फॉर्म भरने गईं, तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से पहले ही राशि निकाली जा चुकी है। इसके बाद शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि साल 2019 से 2021 के दौरान 15 महिलाओं के नाम से आवास योजना की 7.50 लाख रुपये और 2019 में चार महिलाओं के नाम से सीएम विवाह योजना की 3.36 हजार रुपये की राशि हड़पी गई। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed