{"_id":"678aa578fe374aa3b9089534","slug":"fraud-accused-involved-in-police-investigation-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131683-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस जांच में शामिल धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस जांच में शामिल धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करके अपने बैंक खाते में रुपये डलवाने के आरोपी जिला झुंझुनू, राजस्थान के वार्ड नंंबर सात बड़ागांव निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार किया है।
डबवाली शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर सात मंडी डबवाली निवासी तुषार यादव की शिकायत पर दिसंबर 12 को केस दर्ज किया गया था। उसने बताया कि वह महाराजा रणजीत सिंह विश्वविद्यालय बठिंडा में संस्थागत पढ़ाई करता है।
जब वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना कुल शुल्क 23,500 रुपये ऑनलाइन जमा करवा रहे थे। इस दौरान उनके बैंक खाते से रुपये कट गए लेकिन यह शुल्क विवि के खाते में जमा नहीं हो सका। जब उन्होंने बैंक की शाखा में जाकर पूछा तो पता चला कि यह रुपये आरोपी विकास के बैंक खाते में चले गए हैं। उसके रुपये न लौटाने पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान अदालत के आदेशानुसार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।