{"_id":"2e5acf1f56d53705cc8d7201067ff869","slug":"four-villages-decides-not-to-pay-electricity-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों के ग्रामीणों ने नहीं भरे घरों के बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों के ग्रामीणों ने नहीं भरे घरों के बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद खंड के गांव अमृतसरकलां, अमृतसरखुर्द, ठोबरियां और प्रतापनगर के ग्रामीणों ने बुधवार को गांवों में बिजली बिल भरवाने आए विद्युत कर्मियों को मात्र नलकूप के बिल दिए।
विज्ञापन
वामदल नेता प्रीतपाल सिद्धू ने बताया कि सोमवार रात्रि को ही इन चारों गांवों के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि वे सभी बुधवार को प्रात: नौ बजे अपने-अपने गांव के गुरुद्वारों में एकत्रित होकर सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली बिलों का विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली बिलों की अदायगी के लिए आने वाले बिजलीकर्मियों को मात्र नलकूप कनेक्शनों के ही बिलों की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण डा. हरजीत सिंह, सतपाल सिंह, बलदेव चीमा, डा. बलजीत सिंह, शेर सिंह च_ा, गुरभेज सिद्धू, अमरीक सिंह आदि का कहना है कि हरियाणा सरकार की शह पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा घरेलू बिलों में बेतहाशा वृद्धि तो कर दी गई। लेकिन किसानों की लहलहाती फसल सफेद मक्खी व ब्लास्ट की वजह से नरमे व धान की फसल तबाह हो गई। बावजूद इसके सरकार बिजली बिल की जबरदस्ती रिकवरी कर रही है।
विज्ञापन
बिजली बिलों की जबरदस्ती उगाही के विरोध में गांव अमृतसरकलां, अमृतसर खुर्द, ठोबरियां, प्रतापनगर गांवों में लोगों ने कमेटियों का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिलों की बढ़ोतरी हटाए जाने तक वे बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।