फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four vehicles collided in mist, two injured

धुंध में टकराए चार वाहन, दो घायल

Tue, 09 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided in mist, two injured
ट्रक के टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sirsa
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव ओढां में मंगलवार सुबह तेज धुंध के कारण 4 वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कार को जोरदार टक्कर मारता हुआ ट्रक एक घर में जा घुसा। दुर्घटना में कार व ट्रक चालक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेते हुए यातायात सुचारु किया। वहीं दुर्घटना उपरांत आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक किन्नु से भरे ट्रक को चालक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर हाईवे पर रामदेव मंदिर के निकट दूसरी ओर गुजार रहा था। इसी दौरान डबवाली की तरफ से आ रहे कार चालक ने दूसरी ओर क्रॉस हो रहे ट्रक को देखकर कार रोक ली। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए अगले ट्रक को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तीव्र थी कि कार के पिछले भाग के परखच्चे उड़ाता हुए ट्रक हाईवे किनारे स्थित एक घर का गेट तोड़कर अंदर जा घुसा। गनीमत ये रही कि दुर्घटना के वक्त गेट के आसपास कोई नहीं था अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। इसी दौरान धुंध के कारण कुछ दिखाई न देने पर एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकराता हुआ हाईवे की रेलिंग से जा टकराया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दुर्घटना में कार चालक पंजाब के चोटियां नाथां निवासी प्रेम सिंह व ट्रक चालक खेड़ला जिला नूंह निवासी फकरूदीन सहित 2 लोग घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह के लड़के का सिरसा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद प्रेम उसे अस्पताल से लेेने के लिए जा रहा था। घायल चालक को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोग हाईवे पर बैठ कर जाम लगा दिया। ग्रामीण ओमप्रकाश पोटलिया, प्रेम शर्मा, हरबंस, जगतार सिंह, जिलेराम, प्रीतम सिंह, जगतार सिंह व सुखराज सिंह ने बताया कि रामदेव मंदिर के निकट फोरलेन हाईवे पर कालांवाली की तरफ जाने के लिए कट छोड़ा गया है। इस कट के सामने दोनों तरफ गलियां भी हैं। यहां पर क्रॉसिंग होते समय हर रोज दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब तक अनेक लोग अपनी जिंदगियां गंवा चुके हैं। सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण बैरवाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे दो बार एनएचआई के अधिकारियों से मिलकर लिखित शिकायत दे चुके हैं। लेकिन एनएचआई इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने लोगों को समझाया कि इस बारे अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं सूचना के बाद कालांवाली के नायब तहसीलदार रामनिवास मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाते हुए कहा कि उनकी समस्या का हल करवाया जाए अन्यथा वे रोड नहीं खोलेंगे। नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाया कि रोड जाम करना समस्या का हल नहीं है। इस बारे उपायुक्त को अवगत करवा दिया गया है। समाधान के लिए एनएचआई के अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
रोड जाम की सूचना के बाद कालांवाली के एएसपी नितीश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर रखे गए कटों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। एएसपी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही समस्या का कोई समाधान निकाला जाएगा। तब तक कट पर बैरिकेडिंग करवा दी जाएगी। कालांवाली जाने के लिए वाहन बस स्टैंड निकट कट से गुजरेंगे। समस्या के समाधान तक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।

कोट
धुंध की वजह से 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। दुर्घटना में कार व ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हैं। कार चालक बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। समस्या का स्थायी हल होने तक हाईवे के कट पर बैरिकेडिंग करवाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
- काशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed