फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four accused of China lynching arrested

छीना झपटी के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four accused of China lynching arrested
सीआईए टीम ने छीना झपटी करने के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पहले मामले में शहर के कंगनपुर रोड निवासी वंदना रानी से देवीलाल पार्क के निकट बाइक सवार दो युवक हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके पीछे लग गए। वहीं दूसरी ओर से गश्त कर रही कीर्तिनगर पुलिस टीम थी दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार उर्फ राजकुमार निवासी ढाणी बिलासपुर झोरड़नाली व सवीन कुमार उर्फ सोनू निवासी कल्याण नगर सिरसा के रुप में हुई है। कीर्तिनगर चौकी प्रभारी जगमीत सिंह ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया, दोनों नशे के आदी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सीआईए सिरसा ने 11 जनवरी को शहर के प्रभात सिनेमा क्षेत्रों में बैग छीना झपटी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू निवासी हुड्डा सेक्टर 19 सिरसा, गुरदीप सिंह निवासी शेखपुरा रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उक्त वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि युवकों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर छीने गए बैग व नकदी बरामद कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed