फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Former minister Nehra's son took VRS from government job, will join Congress

Haryana: पूर्व मंत्री नेहरा के बेटे ने ली सरकारी नौकरी से वीआरएस, कांग्रेस में होंगे शामिल

Sun, 02 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Sun, 02 Jul 2023 12:46 AM IST
सार

संदीप नेहरा ने कहा कि उनका परिवार सदैव कांग्रेस विचारधारा पर चलता रहा। पिता स्व. जगदीश नेहरा ने भी कांग्रेस में रहकर राजनीति की और दो बार सरकार में मंत्री रहे।

विज्ञापन
Former minister Nehra's son took VRS from government job, will join Congress
कांग्रेस ने हाल ही में की थी नारी सम्मान योजना की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र संदीप नेहरा ने सरकारी सेवा से वीआरएस लेने के बाद कांग्रेस में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन


संदीप नेहरा ने कहा कि उनका परिवार सदैव कांग्रेस विचारधारा पर चलता रहा। पिता स्व. जगदीश नेहरा ने भी कांग्रेस में रहकर राजनीति की और दो बार सरकार में मंत्री रहे। पहले बड़े भाई सुरेंद्र नेहरा और उनके बाद पिता जगदीश नेहरा के देहांत होने के बाद सरकारी सेवा में रहना संभव नहीं था।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर अपने पिता की इच्छानुसार राजनीति के क्षेत्र में आकर जनसेवा करने का मन बनाया है। उन्होेंने कहा कि पांच जुलाई को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा उनके निवास पर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नेतृत्व में कांग्रेस में विधिवत शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की भी ऐसी भावना देखने को मिल रही थी कि पिता जी के देहावसान के उपरांत मैं राजनीति में पदार्पण करूं। ऐसे में जनसेवा के भाव के साथ सक्रिय राजनीति में उतरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed