फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former councillor angry over removal of signboard reached Samadhan camp

Sirsa News: साइन बोर्ड उतारने से खफा पूर्व पार्षद पहुंचे समाधान शिविर में

Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Former councillor angry over removal of signboard reached Samadhan camp
लघु सचिवालय के सभागार में ​शिकायतें सुनते डीआरओ संजय कुमार। स्रोत : सूचना विभाग
सिरसा। शहर के पूर्व पार्षदों के साइन बोर्ड उतरवाने मामले में सोमवार को पूर्व पार्षदों ने समाधान शिविर में गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने डीआरओ संजय के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर साइन बोर्ड उखाड़कर कबाड़ में फेंकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद पार्षद गोपीराम सैनी, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद राजेश गुर्जर, पूर्व पार्षद ख्यालीराम, पूर्व पार्षद कौशल्या देवी, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, पूर्व पार्षद महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपनी शिकायत में कहा कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से पिछले 8 वर्षों से सिरसा शहर के पूर्व पार्षदों के निवास के बाहर लगे साइन बोर्ड को उतारकर अब कबाड़ में डाल दिया गया है। इससे शहर के सभी पूर्व पार्षदों में रोष है। पूर्व पार्षदों ने कहा कि सीएम हरियाणा इस मामले की तुरंत उच्च स्तरीय जांच करवाकर बोर्ड उतरवाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें और हटाए गए साइन बोर्ड को दोबारा से हटाए गए स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि उनके बतौर नगर पार्षद रहते वर्ष 2017 में नगर परिषद की तरफ में करीब आठ लाख की लागत से सभी नगर पार्षदों के आवास के आगे साइन बोर्ड लगाए गए थे । पूर्व पार्षदों ने कहा कि ये सब राजनीतिक षड्यंत्र के चलते नगरपरिषद द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। ऐसे में प्रदेश सरकार को सरकारी राजस्व की हानि हुई है , वहीं राजनीतिक द्वेष से पूर्व पार्षदों के साइन बोर्ड हटाने की भी नई परंपरा शुरू हो गई है। शहर में विभिन्न पदों पर रहे राजनेताओं के साइन बोर्ड उनका कार्यकाल पूरा होने के काफी समय बाद भी आज तक नहीं हटाए गए परंतु पूर्व नगर पार्षदों के आवास के बाहर साइन बोर्ड किस अधिकारी के लिखित अथवा मौखिक आदेश से हटाए गए किसी के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed