फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former civil surgeon testified in illegal skin bank case

Sirsa News: अवैध स्किन बैंक मामले में पूर्व सिविल सर्जन ने दी गवाही

Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former civil surgeon testified in illegal skin bank case
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में अवैध स्किन बैंक चलाने के मामले की बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता पेश हुए और अपनी गवाही दर्ज कराई। इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। इस मामले की सुनवाई पिछले आठ वर्षों से चल रही है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शाह सतनाम डेवलपमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन अभिजीत भगत, चीफ मेडिकल ऑफिसर शाह सतनाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. एमपी सिंह, प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्वप्निल गर्ग, टेक्नीशियन स्किन बैंक बलबीर सिंह व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ओपी कासनियां को आरोपी बनाया है। गौरतलब है कि डेरा के स्किन बैंक को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2018 में कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed