फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   food items expensive in the contenment zone

कंटेनमेंट जोन में खाने पीने की चीजें महंगी और लाने से रोकने पर घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 13 May 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
food items expensive in the contenment zone
शिवनगर कॉलोनी में घरों से बाहर गली में एकत्रित हुए लोग। - फोटो : Sirsa
शहर के कंटेनमेंट जोन शिव नगर में समय पर खाना पानी और दूध न पहुंचने के कारण कॉलोनी के लोग परेशान होकर गली में ही एकत्रित हो गए। गली के लोगों ने प्रशासन द्वारा भेजे जा रहे दूध के निर्धारित मूल्य से दो रुपये ज्यादा रुपये लेने का आरोप लगाया और लोगों ने कहा कि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें कोई भी सामान जैसे आटा, चीनी अथवा ब्रेड तक नहीं लेने दे रहे हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सुबह और शाम गाड़ी अंदर जाती है और लोगों को जरूरी सामान मुहैया करवाती है। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि गली के लोग बाहर जाने के लिए कई प्रकार के बहाने बहाने बना रहे हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार शहर के शिव नगर में कोरोना पॉजिटिव युवक मिला था। जिसके बाद शिव नगर कॉलोनी से लगने वाली सभी गलियों को सील कर दिया गया था। कॉलोनी के लोगों को पहले दिन दूध और राशन लेने में परेशानी आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने गाड़ी और सब्जी के रेहड़ी चालक को सुनिश्चित कर सुबह शाम प्रतिदिन भेजना शुरू कर दिया। जिसमें गाड़ी के पहले दिन जाने पर अधिकतर लोगों ने पैसे न होने के कारण न ही तो दूध लिया था और न ही खाने का सामान। वहीं बुधवार को कॉलोनी के लोग परेशान होकर घरों से बाहर एकत्रित हो गए। उस समय किसी ने भी सामाजिक दूरी नहीं बनाई हुई थी। वहां पर मौजूद सुभाष चंद्र चोपड़ा ने बताया कि उन्हें न ही तो अच्छा दूध दिया जा रहा है और न ही खाने का बढ़िया सामान दिया जा रहा है। यहीं नहीं उन्हें जो दूध दिया गया है उसमें भी गाड़ी में सवार युवक दो रुपये अधिक ले रहे हैं। जबकि उनके छोटे बच्चे हैं और वे यह दूध नहीं पीते। वह अपने किसी निजी से दूध लेते हैं, वह सैनिटाइज तरीके से दूध देने को तैयार हैं, लेकिन प्रशासन के लोग उन्हें अंदर तक आने नहीं दे रहे हैं। कॉलोनी वासी सुभाष, लाधू सिंह ठाकुर, कृष्ण लाल, फूलाराम और अन्य लोगों ने बताया कि अधिकतर लोग बाहर से ही आटा पिसाई करवाते हैं, कॉलोनी सील होने से पहले ही चक्की पर उनका आटा है, जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन और कंट्रोल रूम को कर दी थी। जिस पर उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया था कि एक दो दिन में आटा पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक न ही तो उनके पास आटा पहुंचा और न ही बाहर से उनका रखवाया हुआ आटा भी लाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं एसएचओ सिटी सुखबीर सिंह का कहना है कि प्रशासन द्वारा लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, लोगों को समझाकर घरों में वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लोग बाहर आने का ढूंढ रहे हैं बहाना
कॉलोनी के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि कॉलोनी के लोग बाहर आने का बहाना ढूंढ रहे हैं। जब प्रशासन की गाड़ी दूध लेकर पहुंचती है तो लोग कहते हैं कि उन्हें नीले रंग की थैली का दूध चाहिए, अगर नीले रंग की है तो कहेंगे पीले रंग की थैली का दूध पीएंगे। वहीं कॉलोनी के लोग कभी ब्रेड तो कभी बिस्कुट लेकर आने का बहाना बनाते हैं, लेकिन कंटेनमेंट जोन होने के कारण उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed