फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Followers reached Dera in the hope of online darshan, candidates also attended

ऑनलाइन दर्शन की आस में डेरा पहुंचे अनुयायी, प्रत्याशियों ने भी लगाई हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Followers reached Dera in the hope of online darshan, candidates also attended
नामचर्चा में शामिल अनुयायी और स्कीन पर चल रहा पुराना वीडियो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में रविवारीय साप्ताहिक नामचर्चा हुई। फरलो पर आए डेरा सच्चा सौदामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह के दर्शन की उम्मीद लिए बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे। लेकिन ऑनलाइन दर्शन नहीं हो पाए। डेरामुखी के पुराने वीडियो के सहारे ही नामचर्चा का आयोजन किया गया। पंजाब चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेेता भी सिरसा डेरा पहुंचे और हाजिरी लगाई। साथ ही समर्थन की अपील भी की।
विज्ञापन

डेरामुखी फिलहाल फरलो पर हैं और इस समय गुड़गांव में हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि डेरामुखी ऑनलाइन माध्यम से नामचर्चा के दौरान अनुयायियों से रू-ब-रू हो सकते हैं। इसकी तैयारियां भी डेरा प्रबंधन ने खूब की। व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और रंगाई-पुताई भी की गई। हालांकि अनुयायियों को उम्मीद है कि डेरामुखी यहां जरूर आएंगे। इसके लिए अभी भी तैयारियां चल रही हैं। डेरे में प्रत्येक रविवार को बड़ी नामचर्चा का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार ऑनलाइन दर्शन की उम्मीद को देखते हुए अनुयायियों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने लगाई डेरे में हाजिरी, चुनाव से पहले आखिरी बड़ा आयोजन
20 फरवरी को पंजाब में मतदान होगा। इससे पहले रविवार को डेरे में बड़ा आयोजन था, जिसमें रूटीन से ज्यादा श्रद्धालु होते हैं। ऐसे में पंजाब से नेता भी हाजिरी लगाने के लिए आए। रविवार को एसआर लदड़ (सुच्चा राम) हल्का गिल जिला लुधियाना बीजेपी,( रिटायर्ड आईएएस) व भाजपा के गुरप्रवेश शैले, गुरु हरसाय से डेरे में आए और माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रही निगरानी, डेरे के आसपास नाकों पर जांच से गुजरे लोग
डेरे के आसपास पुलिस की ओर से पहले ही नाके लगाए गए हैं। सामान्य दिनों में भी बिना जांच के कोई आगे नहीं आ सकता। रविवार को आयोजित नामचर्चा में सामान्य दिनों से ज्यादा अनुयायी पहुंची। इसलिए पुलिस भी सतर्क रही। जांच बढ़ा दी गई और जांच के बाद ही अनुयायियों को आगे जाने दिया गया। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed