Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Folk festival and youth festival will be held in CDLU

Sirsa News: सीडीएलयू में होगा लोक उत्सव और युवा महोत्सव

Wed, 03 Jul 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Folk festival and youth festival will be held in CDLU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति कार्यालय के कमेटी कक्ष में युवा कल्याण समिति की वार्षिक बैठक मंगलवार को हुई। इसमें लोक उत्सव, प्रतिभा खोज, युवा महोत्सव आदि कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया लेकिन अभी इनकी आयोजन तिथि तय नहीं की गई है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को दिशा और दशा प्रदान करना शैक्षणिक संस्थानों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वर्ष 2024-25 में इन गतिविधियों के लिए 80 लाख रुपये का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का युवा कल्याण निदेशालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों में प्रबंधकीय दक्षता एवं कौशल विकसित होता है। यह कौशल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनके काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण होने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकसित होता है। उन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाओं की जानकारी मिलती है। इस बैठक में मई 2023 में हुई बैठक में आए प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में वर्ष 2024-25 के गतिविधि कैलेंडर को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। युवा कल्याण निदेशक व युवा कल्याण समिति की सदस्य सचिव डाॅ. मंजू नेहरा ने संचालन किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत, डीएसडब्ल्यू प्रो. राज कुमार सहित युवा कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
--------इनसेट-------
सीडीएलयू ने सत्र 2023-24 में अपने नाम किए 12 पदक
वर्ष 2023-24 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित 37वें इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ-वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने संगीत, थियेटर, नृत्य, साहित्यिक एवं ललित कला आदि प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर छह पदक प्राप्त किए। लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सीडीएलयू की टीमों ने छह पदक पाए।

--------------
नवंबर में आयोजित किया जाएगा युवा महोत्सव
सीडीएलयू में अगस्त में लोक उत्सव और स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। सितंबर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता और ताऊ देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। अक्तूबर में कार्यशाला और नवंबर में विवि का 11वां युवा महोत्सव मनाया जाना प्रस्तावित है। जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस, फरवरी 2025 में वसंत महोत्सव, मार्च 2025 में महिला दिवस और अप्रैल में विवि का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस बैठक में युवा कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने युवा कल्याण निदेशालय की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed