{"_id":"6b0b11b23a093b82b609df49","slug":"fog-lights-will-be-in-roadways-busses-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169313-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सर्दी और कोहरे से निपटने को बसों में लगेंगी फॉग लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सर्दी और कोहरे से निपटने को बसों में लगेंगी फॉग लाइटें
Sat, 28 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
- हेडलाइट, इंडिकेटर, वाइपर और रिफ्लेक्टर होंगे दुरुस्त, लापरवाही बरतने वाले चालकों पर रहेगी पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सर्दी और घने कोहरे के मौसम में सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक हुई थी। निदेशालय के निर्देशों पर हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा डिपो ने बसों को तकनीकी रूप से दुरुस्त करने की कवायद शुरू की है।
महाप्रबंधक कार्यालय ने आदेश जारी कर बसों में फॉग लाइट, हेडलाइट, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर का इंतजाम करने के लिए चालकों से तुरंत डिमांड मांगी है। रोडवेज वर्कशॉप में फॉग लाइट और अन्य जरूरी उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
चालकों की तरफ से डिमांड मिलते ही वर्कशॉप की तकनीकी टीम लाइटें लगाने का काम शुरू कर देगी। बसों के ब्रेक, वाइपर और शीशों की भी गहन जांच की जा रही है ताकि कोहरे के बीच लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
महाप्रबंधक कार्यालय ने संस्थान प्रबंधक, कार्य निरीक्षक, चालक और परिचालकों को सख्त हिदायत दी है कि धुंध के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
समय-सारणी के दबाव में आकर बस की गति और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर पैनी नजर रखी जाएगी और वे इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
चालकों के लिए गाइडलाइन
महाप्रबंधक कार्यालय ने कोहरे में सफर के लिए चालकों को सख्त गाइडलाइन जारी की है। चालकों को कोहरे में बस की गति दृश्यता के अनुरूप रखने को कहा गया है। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। हेडलाइट को हाई बीम के बजाय लो बीम पर रखने की सलाह दी गई है। अनावश्यक रूप से वाहन को आगे निकलने से बचने और अचानक ब्रेक न लगाने की हिदायत दी गई है। अत्यधिक धुंध होने पर बस को हाईवे की मुख्य लेन पर बिल्कुल न रोकने को कहा गया है। बस को केवल सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिचालकों के लिए निर्देश
परिचालकों को भी कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परिचालकों को केवल सुरक्षित स्थान पर ही यात्रियों को उतारने और चढ़ाने को कहा गया है। यातायात की स्थिति को देखते हुए परिचालकों को चालक का पूरा सहयोग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रोडवेज डिपो सिरसा के महाप्रबंधक अजय दलाल ने बताया कि सभी चालकों को बसों में लाइटें दुरुस्त करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्कशॉप में फॉग लाइटें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और चालकों तथा परिचालकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की अपील की गई है।