फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five students caught copying at the same examination center of Mamera Kalan, supervisor and clerk relieved

ममेरा कलां के एक ही परीक्षा केंद्र पर पांच विद्यार्थी नकल करते पकड़े, सुपरवाइजर व क्लर्क रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five students caught copying at the same examination center of Mamera Kalan, supervisor and clerk relieved
ंस्कृति मॉडल स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद केन्द्र से बाहर आते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की 85 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। दसवीं बोर्ड में 21,651 नियमित व 3588 ओपन बोर्ड के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एक ही परीक्षा केंद्र पर 5 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इनकी यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) बना दी गई। बोर्ड की ओर से गठित विभिन्न फ्लाइंग टीमों ने जिले के करीब 48 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से गठित प्रश्न पत्र फ्लाइंग ने ममेरा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। एक ही परीक्षा केंद्र पर एक साथ पांच विद्यार्थी नकल करते पकड़े जाने पर सुपरवाइजर व क्लर्क को रिलीव कर दिया गया। जिले में नकल पकड़े जाने पर सुपरवाइजर व क्लर्क को रिलीव करने यह पहला मामला सामने आया है। इसके अलावा फ्लाइंग टीमों ने जिले में अनेक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रत्येक उड़नदस्ते में 3-3 सदस्य मौजूद रहे। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों की जानकारी बोर्ड को भेज दी गई है। फ्लाइंग टीम ने कागदाना, रामपुरा ढिल्लो व शाहपुरा बेगू के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पेपर बोर्ड व पर्ची पर लिखकर लाए थे नकल
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल करने के लिए विद्यार्थी अलग-अलग तरीके खोजने लगे हैं, ताकि वे फ्लाइंग से बच सके। परंतु फ्लाइंग के सामने नकल करने के हर प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। ममेरा कलां में नकल करते पकड़े गए चार विद्यार्थी पेपर बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर लिखकर लाए थे, जिन्हें फ्लाइंग ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरा कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। इस परीक्षा केंद्र के सुपरवाइजर व क्लर्क को रिलीव कर दिया गया है। इस संबंध में बोर्ड को जानकारी दी गई है। जिले के करीब 48 केंद्रों पर फ्लाइंग ने औचक निरीक्षण किया।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed