{"_id":"6706db6356047450940dee58","slug":"five-new-dengue-patients-in-a-week-preparations-for-fogging-again-in-the-city-sirsa-news-c-128-1-slko1008-126915-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक सप्ताह में डेंगू के पांच नए मरीज शहर में फिर फॉगिंग कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक सप्ताह में डेंगू के पांच नए मरीज शहर में फिर फॉगिंग कराने की तैयारी
Thu, 10 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
कीर्ति नगर मेंं लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मौसम के बदलाव के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में पांच नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मरीज स्पेशल वार्ड में भर्ती हैं। इस प्रकार, कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 24 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया के खिलाफ चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही अब दोबारा फोगिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी घरों की जांच की जा रही है ताकि मच्छरों के लारवे का पता लगाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए अपनी टीमों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। चुनाव के बाद स्वास्थ्य कर्मियों फिर से फील्ड में उतारे हैं और घर-घर जाकर मच्छरों के लारवे की जांच कर हरे हैं। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि डेंगू के मामलों के बढ़ने पर तुरंत फोगिंग का कार्य शुरू किया गया है। नगर परिषद ने पहले से सभी वार्डों में फोगिंग करवाई थी और अब मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोबारा फोगिंग कराने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को डेंगू के मच्छर के प्रजनन के स्थानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 60 जालीदार बेड आरक्षित किए हैं, और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बेड उपलब्ध हैं।
अब तक की जांच में टीमों को 1400 घरों में लारवा मिला है। इन घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर फिर से लारवा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक डेंगू आशंकित 600 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सावधानियों की सलाह
डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल, ढीले कपड़े पहनना, और पानी जमा न होने देना महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड आरक्षित किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार किया जा सके। प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।बीते चार वर्षों का
कोट्स
एक सप्ताह में डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं। मलेरिया विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है और लोगों को जागरूक करने में लगा करने में लगी है। -डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।