{"_id":"693314d3d2253b33d507d84a","slug":"five-accused-of-explosive-attack-outside-womens-police-station-sent-to-jail-sirsa-news-c-128-1-sir1004-148939-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला थाने के बाहर विस्फोटक हमले के पांच आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला थाने के बाहर विस्फोटक हमले के पांच आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
सिरसा महिला थाने के बाहर 25 नवंबर की रात विस्फोटक हमले के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को एसआईटी ने शुक्रवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोटिया की अदालत में पेश किया। पुलिस ने इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की। इस पर पांचों को 18 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसआईटी ने इस मामले में मुख्य आरोपी धीरज, विकास, विकास उर्फ विक्की, संदीप व सुशील को दोपहर में अदालत में पेश किया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की शिकायत पर 26 नवंबर को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 27 नवंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 5 आठ दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल व पंजाब के अमृतसर में निशानदेही कराई और हमले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। उधर, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट (आईएकेटीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड शुक्रवार को आरोपी धीरज के खिलाफ सबूत देने और बयान दर्ज कराने सिरसा नहीं पहुंचे। मंड ने बताया कि उनकी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पेशी थी, इसलिए वे नहीं आ सके। इस संबंध में सिरसा एसपी को वीरवार रात ही ई-मेल भी भेजी थी।
विज्ञापन
सिरसा एसपी का हो तबादला
मंड ने सिरसा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वे मंगलवार को हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह से मिलेंगे और मांग करेंगे कि पहले सिरसा एसपी का तबादला किया जाए, उसके बाद ही वे सिरसा आकर बयान देंगे।
विस्फोटक सप्लायर और फंडिंग करने वाले अभी फरार
पुलिस अभी तक आरोपियों को विस्फोटक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है। साथ ही जिन बैंक खातों से आरोपियों के खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन खाताधारकों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।
एनआईए की टीम नहीं पहुंची
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों को अपनी हिरासत में लेगी। शुक्रवार को एनआईए टीम को सिरसा आना था, लेकिन नहीं पहुंची।