{"_id":"6b00880d029c6659fd0bd770","slug":"fire-in-parali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168856-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नरेल खेड़ा में गांठों से भरी ट्राॅली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नरेल खेड़ा में गांठों से भरी ट्राॅली में लगी आग
Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉली में लगी आग का दृश्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। गांव नरेल खेड़ा के पास शुक्रवार को गांठों से भरी एक ट्राॅली में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी ट्राॅली जलने लगी।
सड़क के बीचोंबीच ट्राली में आग लगने से पंजाब की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खेतों से गुजरने वाले कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। ट्रैक्टर चालक राकेश ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे चलती ट्राली में आग लगने की सूचना दी थी। उसने तुरंत ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर सरदूलगढ़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। बाद में भट्टू, चोपटा और सिरसा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।