{"_id":"6455fe1137d0d3aebb053214","slug":"fire-broke-out-in-fruit-store-building-at-parshuram-chowk-in-sirsa-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: परशुराम चौक पर फ्रूट भंडार के भवन में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, दो घंटे तक पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: परशुराम चौक पर फ्रूट भंडार के भवन में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, दो घंटे तक पाया काबू
Sat, 06 May 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 May 2023 12:43 PM IST
सार
सिरसा के आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित वधवा फ्रूट भंडार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग पहली मंजिल से शुरू हुई और इसके पश्चात छत पर रखे सामान में फैल गई। दुकान से धुआ निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना फ्रूट भंडार संचालक व दमकल को दी।
विज्ञापन
सिरसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिरसा के परशुराम चौक से आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित एक फ्रूट भंडार की दुकान में बीते शुक्रवार देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखी फ्रूट सहित अन्य सामान जल गया। लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी तो दो घंटे बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका ।
विज्ञापन
दुकान से धुआ निकलता दिखाई
जानकारी अनुसार आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित वधवा फ्रूट भंडार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग पहली मंजिल से शुरू हुई और इसके पश्चात छत पर रखे सामान में फैल गई। दुकान से धुआ निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना फ्रूट भंडार संचालक व दमकल को दी। करीब 10 मिनट में ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे
दमकल कर्मचारियों ने पहले गाड़ी की छत से खड़े होकर पानी की बौछारें चलाई और इसके पश्चात अंदर पहुंचकर पानी से आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे तक यहां दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। वहीं दुकान के आसपास भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है दुकान की छत पर फ्रूट संबंधित प्लास्टिक की क्रेट व अन्य काफी सामान पड़ा था। जोकि आग के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग के कारण भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन