{"_id":"63c2ee5f7fe2907fe34c5652","slug":"fir-on-sunita-bansal-for-cutting-illegal-colony-sirsa-news-hsr652461549-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनी काटने पर सुनीता बंसल पर एफआईआर :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनी काटने पर सुनीता बंसल पर एफआईआर :
विज्ञापन
सिरसा। जिला नगर योजनाकार विभाग की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी फर्मों के सरगना पदम बंसल की पुत्रवधू सुनीता पत्नी अमित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीटीपी अधिकारी ने शिकायत में खैरपुर के रकबा में अनाधिकृत कॉलोनी काटने का आरोप लगाया गया है।
स्टेट विजिलेंस ने 29 जून 2022 को अजमेर निवासी शिव साहनी की शिकायत पर आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के अधिकारियों के अलावा पदम बंसल, अमित बंसल, विकास निवासी चत्तरगढ़ पट्टी के खिलाफ फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी का मामला दर्ज किया था। स्टेट विजिलेंस के डीजी शत्रुजीत कपूर की निगरानी में विजिलेंस ने 19 नवंबर 2022 को कार्रवाई कर अमित बंसल को एफ-ब्लॉक स्थित निवास से गिरफ्तार कर ले गई। स्टेट विजिलेंस की कार्रवाई की भनक मिलते ही पदम बंसल फरार है। इस बीच आरोपी पदम बंसल द्वारा पुत्रवधु सुनीता के नाम से दिल्ली पुल के निकट खरीदी गई प्रॉपर्टी को बेचा गया। यहां पर बाकायदा कॉलोनी काट डाली गई।
जिला नगर योजनाकार विभाग के सहायक नगर योजनाकार रमनीक ने शिकायत में बताया कि सुनीता बंसल ने खैरपुर के रकबा में अवैध कालोनी काटी गई है। यहां पर सड़क व गलियां बनाई जा रही हैं। डीटीपी विभाग ने पुलिस को राजस्व रिकॉर्ड भी मुहैया करवाया है। साथ ही विभाग ने बेचे गए प्लॉटों की सूची भी पुलिस को सौंपी है।