फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Film made in Sirsa selected for film festival

सिरसा में बनी फिल्म का फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Film made in Sirsa selected for film festival
सिरसा। जिले के गांव दड़बी निवासी डॉ. रामजी पर आधारित फिल्म का अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन में चयन हो गया है। ऐसे में अवॉर्ड मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। डॉ. रामजी ने गांव की फिरनी किनारे पड़े कूड़े की समस्या को खत्म करने का नया तरीका निकाला। पौधरोपण कर पेड़ उगा दिए। इससे पर्यावरण भी सुधरा और गंदगी भी खत्म हो गई।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन गोवा में किया जाएगा। उम्मीद है कि आगामी माह इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि इस महोत्सव में अवॉर्ड के लिए नोमिनेशन हुए। इस नोमिनेशन में सिरसा के डॉ. रामजी पर बनी फिल्म बिफोर आई डाई है, इसका चयन हो गया है। फिल्म के निर्माता नकुल देव ने बताया कि वर्ष 2021 में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को अभी तक 63 अवॉर्ड मिल चुके हैं, जबकि 250 से ज्यादा अवॉर्ड के लिए चयन हो गया है। इस दौरान डॉ. रामजी लाल दड़बी, संजय भासीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

जानिए...किस विषय पर बनी है फिल्म
गांव दड़बी चारों तरफ गंदगी से घिरा था। लोग सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगाते थे। पास में स्कूल था, इसलिए गांव के डॉ. रामजी ने इस समस्या के समाधान पर मंथन किया। गंदगी डालने से मना किया तो लोग नहीं माने। इस पर डॉ. रामजी ने सड़क किनारे पौधरोपण कर दिया और पूरा नजारा ही बदल दिया। हालांकि शुरू में इसका विरोध हुआ लेकिन बाद में लोगों ने सराहना की। इसके बाद उनकी कहानी को बया करती फिल्म का निर्माण हुआ। इस फिल्म को अभी तक 63 इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed