फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fighting with policemen while cutting challan, two's uniforms torn

चालान काटने के दौरान पुलिसकर्मियों से झगड़ा, दो की वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting with policemen while cutting challan, two's uniforms torn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल के पास चौक पर चेकिंग के दौरान चालान कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दो पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने आठ नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
रविवार देर शाम को शहर थाना पुलिस की टीम नागरिक अस्पताल के पास एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एएसआई कृष्ण कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान जेजे कॉलोनी की तरफ से एक व्यक्ति आया। उसने पुलिस टीम को चालान करने का कारण पूछा और पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी। जब पुलिस टीम ने व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम नार सिंह बताया। इसी दौरान उक्त युवक ने कहा कि तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे और हाथापाई करने लगा। जब पुलिस कर्मी ने रोकना चाहा तो गाली-गलौज करने लगा और अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद जेजे कॉलोनी की तरफ से लखविंद्र सिंह, बलवीर, कुलदीप, ज्योति, बलबीर सिंह, पालो, किरण व अन्य पांच छह लोग आए। उन्होंने गाली गलौज की, हाथापाई की और पुलिस कर्मियों से मारपीट की। इस दौरान दो पुलिस कर्मचारी रविंद्र व सुभाष की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

गाड़ी पर मारे मुक्के, लाइट भी तोड़ी
एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गाड़ी में बैठकर चलने लगी। इसके बाद कई व्यक्ति गाड़ी के आगे खड़े हो गए। गाड़ी के बोनट पर मुक्के मारने लगे। गाड़ी की लाइट भी तोड़ दी। घटना के दौरान काफी लोग की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस टीम के सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पार्टी के साथ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed