{"_id":"769bcaccf4fff8e6984e3dd4539f3aa6","slug":"fight-between-two-groups-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के दो गुटों में झगड़ा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के दो गुटों में झगड़ा, एक घायल
ब्यूराो/अमर उजाला ब्यूराो/सिरसा
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गिगोरानी के समीप रामपुरा माइनर में पाइप लगाकर किसान पानी की चोरी कर रहे थे। इसको लेकर गुंसाईआना गांव के किसानों ने टेल पर पानी नहीं पहुंचने को लेकर पाइप को पकड़ लिया। इस पर किसानों के दो गुटों में हाथापाई व तेजधार हथियार चले। झगड़ में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसानों को चौपटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गांव गुंसाईआना के किसान बलोरा गाड़ी व पिकअप में सवार होकर टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर रामपुरा माइनर में पाइप चोरी पकड़ने के लिए निकले। इसी दौरान गांव गिगोरानी के पास करीब 12 बजे दो पाइप लगाकर चोरी कर रहे थे। जिस पर गुंसाईआना के किसानों ने चोरी कर रहे पाइप को माइनर से हटा दिए। इसको लेकर चोरी कर रहे किसानों व पाइप हटाने वाले किसानों में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों गुटों में हाथापाई व तेजधार हथियार चलने लगे। गांव गुंसाईआना के किसान शंकरलाल के गंभीर चोट लग गई। किसानों ने पाइप चोरी की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना पाकर सिंचाई विभाग के एसडीई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी चोरी करने वाले किसानों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान पाइप लेकर चौपटा थाने में शिकायत देने पहुंचे। गांव गुंसाईआना निवासी देवीलाल, रामसिंह, भगत ङ्क्षसह, मनोज कुमार, नौरंगलाल, रतनसिंह, सज्जन कुमार, भरत सिंह ने कहा कि माइनर में गांव नाथूसरी कलां के किसान पाइप लगाकर चोरी कर रहे थे। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट शुरू दी।