फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Faults in portal, hundreds of beneficiaries including CMO are not getting vaccination certificate

पोर्टल में खामियां, सीएमओ सहित सैंकड़ों लाभार्थियों को नहीं मिल रहा वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Faults in portal, hundreds of beneficiaries including CMO are not getting vaccination certificate
सिरसा। कोविन पोर्टल में खामियों के कारण कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लाभार्थियों को अपना सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में एक जनवरी से नियमों में होने वाले बदलाव के कारण दोनों डोज लगवा चुके लाभार्थियों को ही कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। सिविल सर्जन सहित सैकड़ों लोगों को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया। वहीं, कई लाभार्थियों द्वारा वैक्सीन भी नहीं लगवाई जा रही, तो उनके फोन पर भी दूसरे व्यक्ति के नाम से वैक्सीन लगने का मेसेज पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से एक जनवरी से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राशन डिपो, होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी व सरकारी कार्यालयों में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वाले लाभार्थियों की एंट्री बंद करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ वैक्सीनेशन केंद्रों पर उमड़ रही है। कोरोना वैक्सीन न लगवाने वालों को सरकार की तरफ से दी जा रही कई तरह की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा। ऐसे में मेसेज और सर्टिफिकेट न मिलने के कारण लाभार्थी मामले की शिकायत अधिकारियों को दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. मनीष बंसल का सर्टिफिकेट भी 10 माह से पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है। उन्होंने फरवरी माह में वैक्सीन की पहली व उसके28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाई थी।
विज्ञापन

----
हर रोज 50 से अधिक शिकायतें हो रही रजिस्टर -
वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे बाद भी सर्टिफिकेट और मोबाइल पर मेसेज न पहुंचने के कारण लोग संबंधित टीम और सेंटर अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन चैक होने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर खामियों को दूर किया जा रहा है। हालांकि कई मामले इस तरफ के भी सामने आ रहे है जिन्हें जिला स्तर पर सुधारा नहीं जा पा रहा और टीम सदस्य मुख्यालय को शिकायत भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हर रोज 200 से अधिक केंद्रों पर लगाई जा रही वैक्सीन -
100 फीसदी वैक्सीनेशन करने को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 200 से अधिक स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को भी जिले में 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से अब तक 15 लाख 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन केंद्रों पर हर रोज लाभार्थियों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

-----
वर्जन -
पोर्टल में खामियों के कारण कोरोना वैक्सीन लगने के बाद कई लाभार्थियों के पास सर्टिफिकेट नहीं पहुंच पा रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद अगर लाभार्थी के फोन पर मेसेज व सर्टिफिकेट नहीं आता तो वह उसी सेंटर पर पहुंचकर शिकायत दे सकता है। जिसके बाद उसके रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
- डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed