फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fast broken by offering Arghya to the rising sun with folk songs

Sirsa News: लोकगीतों के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत

Sat, 09 Nov 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fast broken by offering Arghya to the rising sun with folk songs
सिरसा। छठ व्रतियों ने शुक्रवार को दिल्ली पुल स्थित मेजर नहर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।ग वहां पर्व को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ढोल नगाड़ा के साथ इस छठ पर्व का समापन हुआ। सुबह चार बजे से दिल्ली पुल माइनर पर बने घाटों पर पूजा के लिए पूर्वांचल के सैंकड़ों लोग पहुंचने शुरू हो गए। हर कोई अपने हाथ में पूजा का सामान लिए हुए था। 15 डिग्री में माइनर के पानी में तीन से चार घंटे तक महिलाएं, पुरुष सूर्य के निकलने का इंतजार करते रहे। अपनी परिवार की सुख समृद्धि व पुत्र प्राप्ति के लिए सभी ने पूजा अर्चना की। हर कोई छठ मैया की जय बोले हुए नजर आया। हालांकि बीते दिन किन्हीं कारणों से आयोजन स्थल पर विवाद हो गया था। शुक्रवार को उसका कोई असर पूजा पर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जलाए घाट पर दीये

अलसुबह चार बजे ही लोगों ने पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी। सबसे पहले लोगों ने घाटों पर दीये जलाए। श्रद्धालु सिर पर टोकरी सजाए हुए नजर आए। जिसमें फल, गन्ना, पूजा की सामग्री व अन्य सामान रखा हुआ था। इसके बाद महिलाएं व पुरुष ठंडे पानी में खड़े हो गए। व्रतियों ने ठंडे पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न की। इस दौरान पारंपरिक छठ गीत भी गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतनगर मेंं सूर्य पूजा कर मनाया छठ पर्व
रानियां। जीवन नगर क्षेत्र के आसपास के गांवों में बिहार से आए प्रवासी लोगों ने छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर गांव संतनगर व क्षेत्र के पंजाबी लोगों ने प्रवासी मजदूरों का बढ़चढ़ कर सहयोग किया। बिहार की संस्कृति और राष्ट्रीय त्योहार से रूबरू हुए। उमेश यादव ने बताया कि छठ पूजा पर सूर्य व प्रकृति की पूजा की जाती है। पर्व के पांचवें दिन लोगों ने घग्गर नदी पर मिठाइंया, फूल, फल, घी के दीपक, स्वादिष्ट पकवान बनाकर संध्या काल में सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया।


इस मौके पर दलजीत सरंपच, हरमीत पंडोरावाला, कर्म सिंह पूर्व सरपंच, मुन्ना, निवेश, मुकेश, अशोक, कर्ण, कृष्ण, सीताराम, मनोज, प्रेम, धर्मेन्द्र व जितेन्द्र सहित गांव संतन नगर, जीवन नगर व आस पास के क्षेत्र के पंजाबी समुदाय के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed