फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers surrounded the police station in Sirsa of Haryana

थाने को घेरकर बैठे किसानः चढूनी ने लगाया पुलिस पर किसानों को पीटने व पगड़ी उतारने का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग

Wed, 27 Oct 2021 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 01:08 AM IST
सार

किसान ऐलनाबाद में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने किसानों के साथ बदसलूकी व मारपीट की। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस दौरान हाथ मारकर किसान की पगड़ी उतारी गई साथ ही स्थानीय किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।चढूनी ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में थाने का घेराव करने के लिए पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
Farmers surrounded the police station in Sirsa of Haryana
मांगों को लेकर पुलिस से बातचीत करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव जमाल में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जनसभा के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी और मारपीट करने के मामले को लेकर किसानों ने विरोध स्वरूप नाथूसरी चौपटा थाने का घेराव शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढुनी भी सैकड़ों साथियों के साथ नाथूसरी चौपटा थाने के बाहर पहुंच गए हैं और किसान नेता सिकंदर रोड़ी व अन्य किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में दोषी पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांव जमाल में भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के समर्थन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा जनसभा को संबोधित करने के दौरान किसानों ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। इसी दौरान पुलिस ने किसान नेता सिकंदर सिंह व अन्य साथियों के साथ बदसलूकी कर धरना स्थल से किसानों को दूर खदेड़ दिया। इस मामले के विरोध स्वरूप किसानों ने पहले नाथूसरी चौपटा थाने में दोषी पुलिस अधिकारियों के साथ के विरोध में मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


लेकिन नहीं मानने पर किसानों ने नाथूसरी चौपटा थाने का घेराव शुरू कर दिया। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह भी अपने साथियों के साथ नाथूसरी चौपटा थाना पहुंच गए और किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच करने की मांग पर अड़ गए। गुरनाम सिंह चढुनी का कहना है कि पुलिस बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट नहीं कर सकती लेकिन जमाल में किसान नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ऐलनाबाद उपचुनाव: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जबरदस्त विरोध, उपमुख्यमंत्री के रोड शो में किसानों ने दिखाए काले झंडे

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को नाथूसरी चौपटा में किसान महापंचायत का भी आयोजन किया जाना है जिसमें देश के प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत सहित कई नेताओं की आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed